LIVE

आज की ताजा खबर: पश्चिम एशिया संघर्ष पर आज लोकसभा में बोले मोदी, ट्रंप बोले- पांच दिन ईरान पर नहीं होगा हमला, बातचीत जारी

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़) अमेरिका ईरान युद्ध, इजरायल ईरान युद्ध, पीएम मोदी, ट्रंप, आईपीएल, आज का मौसम, शेयर बाजार से जुड़े मुख्य समाचार: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध और खतरनाक होता जा रहा है। सोमवार आधी रात के बाद इजरायल, यरुशलम और वेस्ट बैंक का आसमान क्लस्टर वारहेड से लैस ईरानी मिसाइलों की रोशनी से दहल उठा। मिसाइल हमलों के बाद कई इलाकों में एयर रेड सायरन बज उठे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया। असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता नंदिता गरलोसा (Nandita Garlosa) ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गरलोसा ने बीजेपी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद यह कदम उठाया। वह हाफलोंग सीट से मौजूदा विधायक हैं और क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखती हैं। जानकारी के मुताबिक, अब वह कांग्रेस के टिकट पर अपनी मौजूदा सीट हाफलोंग (Haflong) से चुनाव लड़ेंगी। गरलोसा असम सरकार में खेल और युवा कल्याण मंत्री थीं।

Piyush KumarUpdated Mar 23, 2026, 17:42 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर: पश्चिम एशिया संघर्ष पर आज लोकसभा में बोले मोदी, ट्रंप बोले- पांच दिन ईरान पर नहीं होगा हमला, बातचीत जारी

आज की ताजा खबर: पश्चिम एशिया संघर्ष पर आज लोकसभा में बोले मोदी, ट्रंप बोले- पांच दिन ईरान पर नहीं होगा हमला, बातचीत जारी

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़) अमेरिका ईरान युद्ध, इजरायल ईरान युद्ध, पीएम मोदी, ट्रंप, आईपीएल, आज का मौसम, शेयर बाजार से जुड़े मुख्य समाचार: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध और खतरनाक होता जा रहा है। सोमवार आधी रात के बाद इजरायल, यरुशलम और वेस्ट बैंक का आसमान क्लस्टर वारहेड से लैस ईरानी मिसाइलों की रोशनी से दहल उठा। मिसाइल हमलों के बाद कई इलाकों में एयर रेड सायरन बज उठे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया। असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता नंदिता गरलोसा (Nandita Garlosa) ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गरलोसा ने बीजेपी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद यह कदम उठाया। वह हाफलोंग सीट से मौजूदा विधायक हैं और क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखती हैं। जानकारी के मुताबिक, अब वह कांग्रेस के टिकट पर अपनी मौजूदा सीट हाफलोंग (Haflong) से चुनाव लड़ेंगी। गरलोसा असम सरकार में खेल और युवा कल्याण मंत्री थीं।

बंगाल में SIR की पहली पूरक सूची सोमवार यानी आज शाम जारी होगी। इसे लेकर राज्य प्रशासन बेहद सतर्क है। राज्यभर में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रख रही है। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि 60 लाख विचाराधीन मामलों में से गत शुक्रवार तक 27 लाख 30 हजार मामलों का निपटारा हुआ था। उन्हीं को लेकर पहली पूरक सूची जारी की जाएगी।

दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय बजट सत्र आज सोमवार से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार मंगलवार को अपना दूसरा बजट पेश करेगी, जिसे इस बार 'ग्रीन बजट' के रूप में तैयार किया गया है। सत्र के पहले दिन की शुरुआत एक नई परंपरा 'खीर सेरेमनी' के साथ होगी, जिसमें मुख्यमंत्री और सभी मंत्री शामिल रहेंगे। आज ही सदन के पटल पर दिल्ली की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट (Economic Survey) भी रखी जाएगी, जो पिछले एक साल में राजधानी की प्रगति का लेखा-जोखा पेश करेगी।


आज दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के प्रमुख पहलुओं पर बोलेंगे। इस दौरान वह ईरान युद्ध से उपजे हालात से पैदा हुए संकट पर सरकार का पक्ष सदन में रखेंगे।

MAR 23, 2026 17:42 IST

प्रधानमंत्री ने कुछ नया नहीं कहा, पश्चिम एशिया पर संसद में चर्चा होनी चाहिए: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर जो वक्तव्य दिया, उसमें कुछ नया नहीं था।

उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया के मामले पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ’’प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को बताया है कि अभी हालात क्या हैं। इसमें कुछ नया नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ’’ऐसे में हमने चर्चा के लिए जो नोटिस दिया है, उस पर भी बात होनी चाहिए, ताकि सभी का पक्ष सामने आ सके।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष से पैदा हुए अप्रत्याशित संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है जिससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है और देशवासियों को उसी तरह तैयार रहना होगा जिस तरह एकजुटता के साथ सब ने कोरोना वायरस महामारी का सामना किया था।

मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इसके कारण भारत के सामने आई चुनौतियों पर लोकसभा में वक्तव्य देते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान कूटनीति और बातचीत से ही संभव है तथा भारत तनाव को कम करने व संघर्ष समाप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।
MAR 23, 2026 17:42 IST

अमेरिका पांच दिन के लिए ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमले नहीं करेगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ा दी है और कहा है कि अमेरिका पांच दिन के लिए बिजली संयंत्रों पर हमले नहीं करेगा।

ट्रंप ने सोमवार को ’ट्रुथ सोशल’ साइट पर पोस्ट में यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच ’’बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत’’ हुई है जिससे युद्ध का ’’पूर्ण और निर्णायक समाधान’’ निकल सकता है। ट्रंप ने कहा कि बातचीत ’’पूरे सप्ताह’’ जारी रहेगी।

ट्रंप ने राजनयिक वार्ताओं के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। ईरान ने दोनों देशों के बीच हुई किसी भी बातचीत की फिलहाल पुष्टि नहीं की है।
MAR 23, 2026 17:41 IST

पश्चिम एशिया के संकट का समाधान कूटनीति से ही संभव, सरकार निपटने के लिए पूरी तरह तैयार: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष से पैदा हुए अप्रत्याशित संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है जिससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इसके कारण भारत के सामने आई चुनौतियों पर लोकसभा में वक्तव्य देते हुए यह भी कहा कि इस संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है और इसका सामना देशवासियों को कोरोना संकट की तरह ही करना होगा।

उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट और व्यावसायिक जहाजों पर हमलों को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान कूटनीति और बातचीत से ही संभव है तथा भारत तनाव को कम करने व संघर्ष समाप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि पिछले एक दशक में ऊर्जा क्षेत्र में सरकार की तैयारियों के कारण आज हालात से निपटने में मदद मिल रही है।

प्रधानमंत्री ने सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा, ’’सरकार संवेदनशील है, सतर्क है और हर सहायता के लिए तत्पर भी है।’’

उन्होंने कहा कि कुछ तत्व ऐसे संकट में गलत फायदा उठाने का प्रयास करते हैं, इसलिए कानून व्यवस्था से जुड़ी सभी एजेंसियों को सतर्क रखा गया है।

उन्होंने कहा, ’’इस युद्ध के कारण दुनिया में बने हालात का प्रभाव लंबे समय तक रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा, हमें एकजुट रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। अब हमें फिर से उसी तरह तैयार रहने की आवश्यकता है। धीरज, संयम और शांत मन से हर चुनौती का मुकाबला करना है।’’

मोदी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल, गैस और उर्वरक से लदे जहाजों के आवागमन में चुनौती के बावजूद सरकार का प्रयास देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति बहुत अधिक प्रभावित नहीं होने देने का है।

उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी उत्पादन बढ़ाया जा रहा है और पेट्रोल-डीजल की लगातार सुचारू आपूर्ति पर काम किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले तीन सप्ताह से अधिक समय से पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के हालात ने भारत के सामने अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं जो आर्थिक सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवीय सुरक्षा से जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा, ’’यह आवश्यक है कि भारत की संसद से इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज में संदेश दुनिया में जाए।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट की स्थिति बनने के बाद उन्होंने स्वयं पश्चिम एशिया के अधिकतर राष्ट्राध्यक्षों से दो बार फोन पर बात की है और उन सभी ने वहां भारतीयों की सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया है।

मोदी ने कहा कि प्रभावित देशों में भारत के जितने भी मिशन हैं वे निरंतर भारतीयों की मदद में जुटे हैं, वहां काम करने वाले भारतीयों, पर्यटकों को हर संभव मदद दी जा रही है।

मोदी ने कहा, ’’युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 3 लाख 75 हजार भारतीय सुरक्षित देश लौट चुके हैं। ईरान से ही अभी तक लगभग एक हजार भारतीय सुरक्षित वापस आए हैं। इनमें मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 700 से अधिक युवा हैं।’’

उन्होंने कहा कि आज भारत के पास 53 लाख मीट्रिक टन से अधिक कच्चे तेल का रणनीतिक भंडार है, वहीं 65 लाख टन से अधिक भंडारण पर काम किया जा रहा है।

मोदी ने कहा, ’’सरकार का प्रयास यह है कि जहां से संभव हो, वहां से तेल और गैस की आपूर्ति होती रहे। हम अपने सभी वैश्विक सहयोगियों के साथ निरंतर संवाद कर रहे हैं ताकि हमारे समुद्री मार्ग सुरक्षित रहें।’’
MAR 23, 2026 17:41 IST

झामुमो ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की सूची सोमवार को जारी की।

झामुमो क्षेत्रीय पार्टी की छवि को मिटाकर एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में उभरना चाहता है। पार्टी का उद्देश्य चाय बागानों में काम करने वाली जनजाति के लगभग 70 लाख लोगों को अपने पक्ष में करना है, जिनमें से कई लोगों की जड़ें झारखंड से जुड़ी हुई हैं।

झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया, ’’विस्तृत विचार-विमर्श के बाद, पार्टी ने असम की 126-सदस्यीय विधानसभा के चुनावों के लिए 21 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।’’

पांडे ने कहा कि पार्टी ने मजबत से प्रीति रेखा बारिया, बिस्वनाथ से तेहारू गौड़, खुमताई से अमित नाग, चबुआ से भुबेन मुरारी, गोसाईंगांव से फेड्रिक्सन हसदा, सोनारी से बलदेव तेली, डिगबोई से भरत नायक और भेरगांव से प्रभात दास पनिका सहित अन्य को मैदान में उतारा है।

झामुमो असम में आदिवासियों की बड़ी आबादी पर नजर बनाए हुए है, जिसमें चाय बागानों में काम करने वाले बड़ी संख्या में वे लोग भी शामिल हैं, जिनकी जड़ें झारखंड के छोटानागपुर क्षेत्र से जुड़ी हैं। यह स्थिति पार्टी के विस्तार के लिए सहायक सिद्ध होती है।

झामुमो का मानना ​​है कि इन समुदायों की सामाजिक और आर्थिक चिंताएं हैं, जिनका ’’पर्याप्त रूप से समाधान नहीं किया गया है’’ और वे मजबूत राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग कर रहे हैं।
MAR 23, 2026 12:47 IST

पीएम मोदी आज दोपहर 2 बजे लोकसभा में पश्चिम एशिया के हालात पर बोलेंगे

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पीएम मोदी आज दोपहर 2 बजे लोकसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के प्रमुख पहलुओं पर बोलेंगे। इस दौरान वह ईरान युद्ध से उपजे हालात से पैदा हुए संकट पर सरकार का पक्ष सदन में रखेंगे
MAR 23, 2026 09:37 IST

दिल्ली विधानसभा में आज पेश होगा बजट

दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय बजट सत्र आज सोमवार से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार मंगलवार को अपना दूसरा बजट पेश करेगी, जिसे इस बार 'ग्रीन बजट' के रूप में तैयार किया गया है। सत्र के पहले दिन की शुरुआत एक नई परंपरा 'खीर सेरेमनी' के साथ होगी, जिसमें मुख्यमंत्री और सभी मंत्री शामिल रहेंगे। आज ही सदन के पटल पर दिल्ली की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट (Economic Survey) भी रखी जाएगी, जो पिछले एक साल में राजधानी की प्रगति का लेखा-जोखा पेश करेगी।
MAR 23, 2026 08:51 IST

ट्रंप ने व्हाइट हाउस के समीप क्रिस्टोफर कोलंबस की प्रतिमा स्थापित की

इतालवी खोजकर्ता क्रिस्टोफर कोलंबस की एक प्रतिमा को अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय एवं आवास व्हाइट हाउस के पास स्थित आइजनहावर सरकारी कार्यालय परिसर में स्थापित किया गया है। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा इस कथित विवादित खोजकर्ता को सम्मान देने के प्रयास का हिस्सा है।

यह उस प्रतिमा की प्रतिकृति है, जिसे 2020 में ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान देशभर में संस्थागत नस्लवाद के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच बाल्टीमोर के बंदरगाह में फेंक दिया गया था।
ट्रंप पारंपरिक रूप से कोलंबस को 1492 के उस अभियान के नेता के रूप में देखते हैं, जिसे अमेरिका में यूरोपीय उपनिवेशवाद की अनौपचारिक शुरुआत और आधुनिक आर्थिक-राजनीतिक व्यवस्था के विकास का आधार माना जाता है। हालांकि, हाल के वर्षों में कोलंबस को पश्चिमी यूरोप द्वारा ’न्यू वर्ल्ड’ उसके संसाधनों और मूल निवासियों के दमन और शोषण के प्रतीक के रूप में भी देखा जाने लगा है। ’न्यू वर्ल्ड’ से तात्पर्य अमेरिका (उत्तरी, दक्षिणी और मध्य अमेरिका) और आसपास के द्वीपों से है
MAR 23, 2026 08:50 IST

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी आदित्यनाथ ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं ’सप्त क्रांति’ के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ’’सामाजिक न्याय, समता एवं राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रति उनका समर्पण हमें एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।’’

लोहिया का जन्म 1910 में आज ही के दिन हुआ था। लोहिया एक स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी विचारों को मानने वाले थे। उन्होंने वंचित समुदायों के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए भी काम किया और कांग्रेस के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम किया। उनका निधन 1967 में हुआ था।
MAR 23, 2026 06:36 IST

दुश्मनों को छोड़ सभी के लिए खुला है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: ईरान

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ईरान को मानचित्र से मिटाने का भ्रम एक इतिहास रचने वाले राष्ट्र की इच्छा के विरुद्ध हताशा को दर्शाता है। पजेश्कियन ने कहा कि ईरान के दुश्मनों को छोड़कर होर्मुज जलडमरूमध्य सभी देशों के लिए खुला है।
MAR 23, 2026 06:35 IST

नंदिता गरलोसा ने थामा कांग्रेस का हाथ

असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता नंदिता गरलोसा (Nandita Garlosa) ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गरलोसा ने बीजेपी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद यह कदम उठाया। वह हाफलोंग सीट से मौजूदा विधायक हैं और क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखती हैं। जानकारी के मुताबिक, अब वह कांग्रेस के टिकट पर अपनी मौजूदा सीट हाफलोंग (Haflong) से चुनाव लड़ेंगी। गरलोसा असम सरकार में खेल और युवा कल्याण मंत्री थीं।
MAR 23, 2026 06:35 IST

अमेरिका ने दुनियाभर में अपने नागरिकों के लिए जारी किया अलर्ट

ईरान युद्ध लगातार जारी है और दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर हमले के बाद हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच अमेरिका ने दुनियाभर में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इससे युद्ध के और तेज होने का संकेत मिलता है। इसमें कहा गया है कि ईरान समर्थक समूह विदेशों में अन्य अमेरिकी हितों या दुनिया भर में संयुक्त राज्य अमेरिका और अमेरिकियों से जुड़े स्थानों को निशाना बना सकते हैं। बता दें कि ईरान मध्य पूर्व देशों में स्थिति अमेरिकी संपत्तियों को बड़े पैमाने पर निशाना बना रहा है। अमेरिका की इस नए अलर्ट से सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान युद्ध अब और खतरनाक मोड़ लेगा।