23 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: कोल्हापुर में दो गुटों में झड़प, 10 लोग घायल, भारत में अमेरिका के अगले राजदूत होंगे सर्जियो गोर; बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे स्टालिन
23 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में शुक्रवार रात उस समय तनाव का माहौल बन गया जब दो गुटों के बीच झड़प हो गई। राजेबागस्वार फुटबॉल क्लब की वर्षगांठ के मौके पर सिद्धार्थनगर कमान के पास बनाए गए मंच को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इस झड़प में चार पुलिसकर्मियों समेत कुल 10 लोग घायल हो गए। भीड़ ने एक टेंपो और एक कार में आग लगा दी, जबकि कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की गई। घटना रात लगभग 11 बजे शुरू हुई और पुलिस को हालात पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पोस्ट किया कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं सर्जियो गोर को भारत गणराज्य में हमारे अगले अमेरिका के राजदूत और दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत के रूप में पदोन्नत कर रहा हूं। दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि मेरे पास कोई ऐसा व्यक्ति हो जिस पर मैं पूरी तरह से भरोसा कर सकूं कि वह मेरे एजेंडे को पूरा करेगा और अमेरिका को फिर से महान बनाने में हमारी मदद करेगा। कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी राज्य बिहार में राहुल गांधी की अगुवाई में जारी वोटर अधिकार यात्रा में भाग लेंगे। कांग्रेस ने दावा किया कि वोट चोरी के खिलाफ यह यात्रा एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है। विपक्षी पार्टी ने यह भी घोषणा की कि तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के उसके मुख्यमंत्री भी इस यात्रा में भाग लेंगे। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चूंकि वोटर अधिकार यात्रा वोट चोरी के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है, जो न केवल बिहार बल्कि पूरे भारत के लोगों को आकर्षित कर रही है, इसलिए आने वाले सप्ताह में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के प्रमुख नेता इस यात्रा में शामिल होंगे।
23 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: कोल्हापुर में दो गुटों में झड़प, 10 लोग घायल, भारत में अमेरिका के अगले राजदूत होंगे सर्जियो गोर; बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे स्टालिन
अल सल्वाडोर तट पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया
PM मोदी 25 अगस्त से दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू करेंगे
पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री अहमदाबाद शहर में रामापीर टेकरा नामक झुग्गी बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 133.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 1,449 मकानों और 130 दुकानों का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी अहमदाबाद शहर के आसपास चार लेन वाली एसपी रिंग रोड के उन्नयन की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना के तहत सरकारी और निजी कंपनियों की भागीदारी से दो चरणों में छह लेन वाली सड़क का निर्माण किया जाएगा।
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में हमारे सामने कुछ सीमाएं हैं : विदेश मंत्री जयशंकर
हिमाचल प्रदेश में 339 सड़कें बंद, भारी बारिश की संभावना
पालघर में पानी के खुले टैंक में गिरकर डूबने से छह साल के बच्चे की मौत
अधिकारी ने बताया कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।
केरल के मुख्यमंत्री ने राज्य में अदाणी लॉजिस्टिक पार्क की आधारशिला रखी
जल्द ही भारत गगनयान की उड़ान भी भरेगा- National Space Day पर बोले पीएम मोदी
पटना पुलिस की मुस्तैदी से 8 लापता छात्राएं सुरक्षित मिलीं, परिजनों को सौंपा
इराक में सात संदिग्ध आईएस आतंकवादी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मारा गया एक लाख रुपये का इनामी बदमाश
भाकपा नेता सुरवरम सुधाकर रेड्डी का निधन
लातूर में 550 किलोग्राम प्रतिबंधित एकल-उपयोग प्लास्टिक बैग जब्त
पश्चिमी न्यूयॉर्क में अंतरराज्यीय राजमार्ग पर बस पलटने से पांच लोगों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि बस में कई भारतीय नागरिकों समेत कुल 54 लोग सवार थे। प्रांतीय पुलिस के प्रमुख आंद्रे रे ने शुक्रवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह हादसा दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे न्यूयॉर्क के पेमब्रोक इलाके में अंतरराज्यीय राजमार्ग-90 पर हुआ।
