
ताजा खबर, 22 दिसंबर 2023 : केजरीवाल को ED ने भेजा एक और समन, गुजरात में सरकार ने दी शराब पीने की मंजूरी!
ताजा खबर (Taja Khabar), हिंदी न्यूज़ 22 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 22 दिसंबर (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले में ईडी के चंगुल से बचते नहीं दिख रहे हैं। ईडी एक के बाद एक समन भेज रही है। केजरीवाल भले ही ईडी के समन को अनदेखा कर रहे हैं, लेकिन ईडी पूछताछ की पूरी तैयारी कर चुकी है। ईडी ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले में तीसरा समन भेजा है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को 3 जनवरी को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। ईडी ने अपना पिछला समन 18 दिसंबर को जारी किया था, जिसमें केजरीवाल को 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया था। वहीं अब गुजरात में शराब पीने की छूट मिल गई है, राज्य सरकार ने लंबे असरे बाद ये ढ़ील दी है। गुजरात सरकार ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT) में "वाइन एंड डाइन" की पेशकश करने वाले होटलों/रेस्तरां/क्लबों में शराब पीने की अनुमति देने की घोषणा की है।