Aaj Ki Taza Khabar 21 November: ' SIR पर ममता बनर्जी के पत्र पर भड़के अमित शाह, दिल्ली में DK समर्थकों का डेरा; दुबई एयरशो में क्रैश हुआ तेजस विमान
Aaj Ki Taza Khabar 21 Nov 2025: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में व्यापक छापेमारी शुरू की। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत चलाए जा रहे इस अभियान में दोनों राज्यों के 40 से अधिक ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। यह कार्रवाई कोयला चोरी, तस्करी और अवैध परिवहन से जुड़े बड़े मामलों से संबंधित है, जिनसे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पहले G20 समिट में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के लिए रवाना हुए, जहां वह भारत और ग्लोबल साउथ से जुड़े खास मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उधर ब्राजील के बेलेम में जारी संयुक्त राष्ट्र सीओपी30 जलवायु सम्मेलन (COP30 Climate Summit) के मुख्य आयोजन स्थल पर बृहस्पतिवार को आग लग गई, जिसके बाद हजारों लोगों को वहां से भागना पड़ा।घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है। वहीं भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने गुरुवार को कहा कि नौसेना को पता है कि चीन पाकिस्तान को पनडुब्बियां दे रहा है। उन्होंने कहा कि नौसेना स्थिति पर नजर रख रही है तथा देश की समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है। उधर दिल्ली ब्लास्ट में कई सेंट्रल एजेंसियों द्वारा एक साथ की जा रही जांच के बीच, फरीदाबाद पुलिस ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है जो यह जांच करेगी कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी एक एक्सट्रीमिस्ट मॉड्यूल का बेस कैसे बनी, जो कथित तौर पर सालों तक बिना पता चले काम करता रहा। जानिए देश और दुनिया की अहम खबरें...
Aaj Ki Taza Khabar 21 November: ' SIR पर ममता बनर्जी के पत्र पर भड़के अमित शाह, दिल्ली में DK समर्थकों का डेरा; दुबई एयरशो में क्रैश हुआ तेजस विमान
