
ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar) 21 जनवरी 2024: असम में लगे राहुल गांधी गो बैक के नारे, प्राण प्रतिष्ठा से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
ताजा खबर ( Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 21 जनवरी 2024 और बड़ी खबरें: दिल्ली के तापमान में अभी सही से बढ़त हुई भी नहीं थी कि एक बार फिर कोल्ड डे की स्थिति नजर आने लगी। वहीं दूसरी तरह कोहरे ने भी दिल्लीवालों की मुसीबतों को बढ़ा रखा है। दिल्ली में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहां लोगों को ठंड में ठिठुरते हुए देखा जा सकता है वहीं अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कथित तौर पर उनकी खुली आंखों वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर आ जाने के बाद शनिवार को मामले की जांच की मांग की। मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास ने कहा, प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने से पहले भगवान रामलला की मूर्ति की आंखें प्रकट नहीं की जा सकतीं उधर मालदीव में एक 14 वर्षीय लड़के की शनिवार को उस समय मौत हो गई जब राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कथित तौर पर उसे एयरलिफ्ट के लिए भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए डोर्नियर विमान के इस्तेमाल की मंजूरी देने से इनकार कर दिया, लड़के को ब्रेन ट्यूमर था और स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...