
आज की ताजा खबर, 21 अक्टूबर, 2022 Highlights: पंजाब में आतंकी मॉड्यूल के तीन गुर्गे गिरफ्तार
आज की ताजा खबर 21 अक्टूबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Highlights : शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदरानाथ धाम पहुंचे। यहां केदारनाथ मंदिर में उन्हें विधि-विधान से पूजा की और भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने यहां मंदिर के पुनर्निर्माण में लगे मजदूरों से बातचीत की और विकास कार्यों का जायजा लिया। फिर यहां से पीएम बद्रीनाथ के लिए रवाना हो गए। पीएम शुक्रवार की रात बद्रीनाथ धाम में गुजारेंगे। पीएम की इस यात्रा को देखते हुए बदरीनाथ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वह उत्तराखंड को 3400 करोड़ की सौगात देंगे। देहरादून हवाई अड्डा पहुंचने पर पीएम का स्वागत राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं राज्यपाल ने किया।