
Taza Khabar, 20 September 2023: लोकसभा में पारित हुआ महिला आरक्षण विधेयक, देश का पहला सी-295 परिवहन विमान पहुंचा वडोदरा
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 20 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: राजनीति में महिलाओं की नुमाइंदगी बढ़ाने वाला महिला आरक्षण विधेयक बुधवार को लोकसभा में पारित हो गया। संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था करने वाला यह विधेयक अब राज्यसभा में पेश होगा। विधेयक को पारित करने से पहले लोकसभा में इस पर गंभीर चर्चा हुई वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि महिला आरक्षण विधेयक लाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मातृशक्ति को सम्मानित किया है वहीं महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं इस बिल के समर्थन में हूं ,लेकिन इसमें ओबीसी आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए उधर सूत्रों की मानें तो 2024 चुनाव के बाद जनगणना होगी और उसके बाद परिसीमन कमीशन का गठन होगा। साथ ही 2029 लोकसभा चुनाव से पहले भी महिला आरक्षण भी लागू हो सकता है। कनाडा से तनाव हो चुके रिश्ते के बीच पीएम मोदी से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुलाकात की है। सूत्रों की मानें तो इस दौरान विदेश मंत्री ने कनाडा के साथ विवाद की हर जानकारी पीएम को दी और आगे के रास्तों पर चर्चा भी हुई। नीचे, कार्ड सेक्शन में पढ़िए आज की बड़ी और अहम खबरें:
Parliament Special Session 2023