Uttar Pradesh News: राजधानी दिल्ली में नई संसद के बाद अब उत्तर प्रदेश में नई विधानसभा बनाई जाएगी। इसके निर्माण के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेगा प्लान तैयार किया है। नई विधानसभा के लिए करीब 3 हजार करोड़ के खर्ज होने का अनुमान लगाया गया है। नए विधानभवन की आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर रखी जा सकती है।
2027 तक पूरा कर लिया जाएगा निर्माण
राज्य की योगी सरकार यूपी की राजधानी लखनऊ में नई विधानसभा बनाने का प्लान तैयार किया है। बताया जा रहा है कि इसकी आधारशिला इसी वर्ष दिसंबर माह में रखी जा सकती है। कहा ये भी जा रहा है कि इसका निर्माण वर्ष 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। नई विधानसभा का शिलान्यास 25 दिसंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।
करीब 100 साल पुरानी है पुरानी बिल्डिंग
लखनऊ के हजरतगंज में स्थित मौजूदा विधानसभा की बिल्डिंग करीब 100 वर्ष पुरानी है। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। उत्तर प्रदेश के मौजूदा विधानभवन का उद्घाटन वर्ष 1928 में हुआ था। बता दें, पहले ही नए विधानभवन का प्रस्ताव पास हो चुका है।
नए संसद भवन में शुरू हुआ कामकाज
19 सितंबर (मंगलवार) से नए संसद भवन में कामकाज शुरू हो गया है। वर्ष 2020 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी और इसी साल 28 मई 2023 को इसका उद्घाटन हु था। नई संसद के निर्माण में करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत आई है। जो तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस है। अब नई संसद के बाद उत्तर प्रदेश में नई विधानसभा का निर्माण होने जा रहा है।
