देश

Women Reservation Bill पर बोले राहुल गांधी- 'मेरे हिसाब से यह बिल अधूरा है क्योंकि इसमें OBC आरक्षण की बात नहीं'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 20, 2023, 07:09 PM IST

Rahul Gandhi on Women Reservation Bill: संसद में महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पेश कर दिया गया है इसपर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है, इस मुद्दे पर राहुल गांधी संसद में बोले।

Image

महिला आरक्षण बिल मुद्दे पर राहुल गांधी संसद में बोले

Rahul Gandhi in Sansad on Women Reservation Bill: संसद की नई इमारत में कार्यवाही शुरू हुई, पहले दिन मोदी सरकार ने महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पेश किया, इस विधेयक में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फ़ीसदी आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। महिला आरक्षण के लिए पेश किया गया विधेयक 128वां संविधान संशोधन विधेयक है, इसे लेकर राहुल गांधी ने संसद में अपनी बात रखी।

गौर हो कि यूपीए सरकार ने 2008 में इस बिल का मसौदा तैयार किया था, लेकिन दो साल बाद उच्च सदन (राज्यसभा) द्वारा पारित होने के बाद यह अटका हुआ था।

महिला आरक्षण को लेकर क्या बोले राहुल गांधी डाल लें एक नजर-

# कांग्रेस सांसद ने कहा कि इसमें दो बात नहीं है, पहली बात तो यह कि आपको इस बिल के लिए एक नई जनगणना और नया परिसीमन करना होगा। मेरी नजर में इस बिल को अभी से महिलाओं को लोकसभा और राज्यसभा में 33% आरक्षण देकर लागू कर देना चाहिए।

# यह एक महत्वपूर्ण कदम है, और मेरा मानना है कि इस कमरे में हर कोई इस बात से सहमत है कि यह हमारे देश की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी, और वे किसी भी आदमी की तरह ही सक्षम हैं, अक्सर उससे भी अधिक सक्षम, और उन्हें यथासंभव अधिक स्थान दिया जाना चाहिए।

# भारत की महिलाओं को सत्ता हस्तांतरण में एक बड़ा कदम पंचायती राज था, जहां उन्हें आरक्षण प्रदान किया गया और महत्वपूर्ण पैमाने पर राजनीतिक व्यवस्था में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।

#राहुल गांधी ने कहा- 'एक बात इस महिला आरक्षण बिल को अधूरा बनाती है, काश इसमें OBC आरक्षण भी शामिल होता'

# महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं इस बिल के समर्थन में हूं।,लेकिन इसमें ओबीसी आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए।

#राहुल गांधी ने कहा कि ये बिल आज ही से लागू होना चाहिए।,उन्होंने कहा कि इसे लंबे समय तक टाला जाए वहीं राहुल गांधी ने नए संसद भवन की तारीफ भी की।

# राहुल गांधी ने कहा, 'यह विचार अजीब है कि इस विधेयक को लागू करने के लिए आपको नई जनगणना, परिसीमन की आवश्यकता है। आज लागू हो सकता है ये बिल।'

# राहुल गांधी लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार लोगों का ध्यान भटका रही है।

इससे पहले संसद में सोनिया गांधी बोलीं कि यह मेरी जिंदगी का बहुत मार्मिक क्षण, राजीव गांधी का सपना आधा ही पूरा हुआ...कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने में अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को याद किया। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने में अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को याद किया और कहा कि इस महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने से उनके दिवंगत पति का अधूरा सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस इस विधेयक का समर्थन करती है। इसके पारित होने से हमें खुशी होगी। लेकिन मैं सवाल पूछना चाहती हूं। पिछले 13 वर्षों से महिलाएं अपनी राजनीतिक भागीदारी का इंतजार कर रही हैं, अब कुछ और साल तक इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है। कितने साल? दो साल, चार साल, छह साल या आठ साल? क्या भारत की स्त्रियों के साथ यह बर्ताव उचित है?

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द