देश

Republic Day: 'पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को किया आमंत्रित', एरिक गार्सेटी का खुलासा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 20, 2023, 07:19 PM IST

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 'पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को आमंत्रित किया', भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने इस बारे में खुलासा किया है।

Image

जी20 समिट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपजि जो बाइडेन भारत यात्रा पर आए थे

जी20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) को 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) समारोह में आमंत्रित किया है, अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने इस बात का खुलासा किया है बताते हैं कि समिट से इतर जब बाइडेन और पीएम मोदी के बीच बातचीत हुई तो पीएम मोदी ने बाइडेन को रिपब्लिक डे (Republic Day) के लिए खासतौर पर न्यौता दिया।

गौर हो कि हाल ही में संपन्न जी20 समिट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत यात्रा पर आए थे, वहीं ये बात हुई है, भारत अगले साल क्वाड की लीडरशिप समिट की मेजबानी करने वाला है इसे देखते हुए ये अहम कदम माना जा रहा है।

वहीं खबरें ये भी सामने आ रही थीं कि भारत अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी एल्बनीज और जापानी पीएम फूमियो किशिदा को आमंत्रित कर सकता है।

साल 2015 में बराक ओबामा थे मुख्य अतिथि

साल 2015 में बराक ओबामा भारत के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे वहीं भारत ने 2018 में गणतंत्र दिवस परेड के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रम्प को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था हालांकि वह आ नहीं पाए थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article