देश

महिला आरक्षण विधेयक पारित होने से नये युग की शुरुआत होगी- Women Reservation Bill पर संसद में बोले अमित शाह

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 20, 2023, 07:15 PM IST

Women Reservation Bill: अमित शाह ने कहा कि कुछ दलों के लिए महिला सशक्तीकरण राजनीतिक मुद्दा हो सकता है, कुछ के लिए चुनाव जीतने का हथियार हो सकता है, लेकिन मोदी के लिए यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि मान्यता का सवाल है।

Women Reservation Bill: लोकसभा में इस समय महिला आरक्षण बिल पर चर्चा चल रही है। बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने इस चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि कल का दिन यानि कि मंगलवार का दिन भारतीय संसद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया है। इस बिल में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है।

पीएम मोदी ने मातृशक्ति को सम्मानित किया

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि महिला आरक्षण विधेयक लाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मातृशक्ति को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा- "कुछ दलों के लिए महिला सशक्तीकरण राजनीतिक मुद्दा हो सकता है, कुछ के लिए चुनाव जीतने का हथियार हो सकता है, लेकिन मोदी के लिए यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि मान्यता का सवाल है।"

पीएम मोदी की तारीफ

मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा दिया, उनके इन प्रयासों के तहत लैंगिक अनुपात में सुधार हुआ। महिला आरक्षण विधेयक पारित होने से नये युग की शुरुआत होगी, प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 में महिलाओं के नेतृत्व वाली प्रगति का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, समान भागीदारी सरकार की जीवन शक्ति रही है।

लिखा गया इतिहास

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कल का दिन भारतीय संसद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। कल के दिन वर्षों से जो लंबित था वो महिलाओं को अधिकार देने का बिल सदन में पेश हुआ। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद देना चाहता हूं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article