
ताजा खबर, 20 दिसंबर 2023 : यूपी में कोविड-19 की फिर दस्तक, गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद हुए पॉजिटिव, मॉब लिंचिंग, नाबालिग से रेप पर अब होगी फांसी
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 20 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में तीन नए आपराधिक कानून विधेयक के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए विधेयकों में मॉब लिंचिंग एवं नाबालिग से रेप के दोषियों को अब फांसी की सजा दी जा सकेगी वहीं अब सड़क दुर्घटना में टक्कर मारकर भागना आसान नहीं होगा। लोकसभा में तीन नए आपराधिक कानून विधेयक के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बतााया कि हिट एंड रन केस में 10 साल की सजा मिलेगी। भारतीय कानूनों में बदलाव के प्रस्तावों में सड़क हादसे को लेकर भी प्रावधान शामिल है उधर राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इसमें वर्ल्ड कप 2023 में अपनी गेंदबाजी से कमाल करने वाले मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया है वहीं राजधानी दिल्ली में फिर से डर का माहौल बनने लगा है। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सभी लोग परेशान हैं। बता दें, कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 अन्य वेरिएंट से अधिक खतरनाक बताया जा रहा है। भारत के कई राज्यों में तेजी से इस वेरिएंट के मामले बढ़ते दिख रहे हैं उधर संसद में चल रहे घमासान और उपराष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री विवाद के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच केंद्रीय निधि को लेकर चर्चा हुई,आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...