20 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुआ हमला, मौसम की मार झेल रहे हिमाचल में भूकंप के डबल झटके
20 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: दिल्ली सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक हादसा हुआ। दिल्ली भाजपा ने कहा है कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। पुलिस जांच से मामले का खुलासा होगा। मौसम की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश में आज भूकंप के दो झटके महसूस हुए। बुधवार तड़के चंबा जिले में 10 किमी और 20 किमी की गहराई में भूकंप आए। पहला भूकंप 3.3 तीव्रता का आया और दूसरे भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई। हालांकि अभी तक इसमें किसी नुकसान की सूचना नहीं है। मुंबई में फंसी दो मोनोरेल ट्रेन से 700 से अधिक यात्रियों को निकाला गया। मैसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क के बीच एक मोनोरेल ट्रेन में फंसे 582 यात्रियों को बचाया गया। वहीं एक अन्य मोनोरेल ट्रेन से 200 से यात्रियों को निकाला गया।
20 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुआ हमला, मौसम की मार झेल रहे हिमाचल में भूकंप के डबल झटके
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी व्यक्ति की उम्रकैद की सजा बरकरार
नफरती भाषण देने के मामले में अब्बास अंसारी की दोषसिद्धि रद्द
हरियाणा सरकार ने वन की परिभाषा अधिसूचित की
अधिसूचना में कहा गया है कि भूमि का कोई टुकड़ा ‘‘शब्दकोश अर्थ के अनुसार वन’’ माना जाएगा, बशर्ते यह कुछ शर्तें पूरी करता हो। अधिसूचना में कहा गया है कि परिभाषा के अनुसार वन क्षेत्रों में न्यूनतम आच्छादित घनत्व 40 प्रतिशत होना चाहिए तथा पृथक होने पर कम से कम पांच हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होना चाहिए, या सरकार द्वारा अधिसूचित वनों से सटे होने पर दो हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होना चाहिए। आच्छादित घनत्व का मतलब है किसी जंगल या वन क्षेत्र में पेड़ों के पत्तों और टहनियों से ढके हुए क्षेत्र का अनुपात।
एशिया कप के लिये भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, लाकड़ा और दिलप्रीत को जगह
टूर्नामेंट 29 अगस्त से सात सितंबर तक खेला जायेगा जिसके विजेता को अगले साल एफआईएच पुरूष विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा जो 14 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम में होना है ।
ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम के कप्तान हैं । राजिंदर सिंह, लाकड़ा और दिलप्रीत आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे । राजिंदर को शमशेर सिंह की जगह चुना गया जबकि लाकड़ा ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहने वाले ललित उपाध्याय की जगह ली है । दिलप्रीत को गुरजंत सिंह पर तरजीह मिली है ।
फर्जी मामले दर्ज कराने को लेकर लखनऊ के वकील को आजीवन कारावास
तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ा, पहली बाढ़ चेतावनी जारी
SIR के मुद्दे पर राज्य सभा में हंगामा जारी, बैठक दो बजे तक स्थगित
लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं: केजरीवाल
लोकसभा में विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के कारण कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
सांसदों, मंत्रियों ने सीएम रेखा गुप्ता पर हुए 'कायराना' हमले की कड़ी निंदा की
महाराष्ट्र में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 5 दिनों में 21 मौतें
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज करने का आदेश
राजीव गांधी की जयंती पर प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि
मणिपुर में जबरन वसूली के लिए तीन उग्रवादी गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि उनमें से दो को मंगलवार को पकड़ा गया, जबकि एक को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल गुट) के एक स्वयंभू ‘कॉर्पोरल’ को मंगलवार को वांगखेई स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय व्यक्ति घाटी क्षेत्र में आम लोगों से कथित तौर पर जबरन वसूली करता था। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के 33 वर्षीय कार्यकर्ता को खुरई हेइकरू मखोंग में स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।
