LIVE

ताजा खबर : Taza Khabar, 19 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर : Taza Khabar, 19 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर : Taza Khabar, 19 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 19 जून और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में रहीं, पढ़ें 19 जून (सोमवार) की बड़ी खबरें और प्रमुख समाचार

JUN 19, 2023 23:45 IST

योगी का ऐसा खौफ...मौन व्रत पर मुख्तार अंसारी

उत्तर प्रदेश का माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) करीब 18 साल से जेल में बंद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्तार अंसारी पिछले कुछ समय से परेशान रहने लगा है, पढ़ें पूरी खबर
JUN 19, 2023 23:15 IST

केजरीवाल के 'शीशमहल' बनाने में शामिल इंजीनियर्स को मिला नोटिस

सतर्कता निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास की मरम्मत में नियमों के कथित ‘‘घोर उल्लंघन’’ को लेकर सोमवार को लोक निर्माण विभाग (पीब्ल्यूडी) के सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया, पढ़ें पूरी खबर
JUN 19, 2023 22:49 IST

आदिपुरुष पर आफत! कहीं फटे पोस्टर, कहीं शिकायत

फिल्म आदिपुरुष को लेकर पनपी आफत कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार (19 जून, 2023) को देश के विभिन्न हिस्सों में इस फिल्म को लेकर भरसक विरोध देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में फिल्म के पोस्टर फाड़े गए, पढ़ें पूरी खबर
JUN 19, 2023 22:48 IST

इंडिगो ने एयरबस को दिया 500 विमानों का ऑर्डर

किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस (Airbus) को 500 विमानों की आपूर्ति का पक्का ऑर्डर देने की सोमवार को घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर
JUN 19, 2023 21:46 IST

HAM ने नीतीश कुमार सरकार से समर्थन लिया वापस

जीतन राम मांझी की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन मांझी के बेटे ने कहा कि उन्होंने समर्थन वापसी का पत्र सौंपने के लिए बिहार के राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है, पढ़ें पूरी खबर
JUN 19, 2023 20:18 IST

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सामने आया दिल्ली के मुखर्जी नगर जैसा अग्निकांड

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भयंकर आग लगने की घटना सामने आई है, आग इतनी भीषण थी की कई दुकानों और ऑफिस को भी अपनी चपेट में ले लिया, पढ़ें पूरी खबर
JUN 19, 2023 20:17 IST

भोपाल में गुंडों ने युवक को पट्टा बांधकर बनाया कुत्ता

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) से ऐसा मामला सामने आय़ा है जो किसी को भी विचलित कर देगा यहां चार युवकों ने एक युवक को बीच सड़क पर जमकर पीटा, इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो इसके बाद उसके गले में बेल्ट का पट्टा बांधकर उसे कुत्ते (Dog) जैसी आवाज निकालवाई, पढ़ें पूरी खबर
JUN 19, 2023 18:08 IST

मनोज मुंतशिर को मुंबई पुलिस ने मुहैया कराई सुरक्षा

Adipurush Controversy: फिल्म आदिपुरुष विवाद के बीच इसके डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) को मुंबई पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है। मनोज मुंतशिर ने जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। पढ़ें पूरी खबर
JUN 19, 2023 17:42 IST

IPS रवि सिन्हा बने नए रॉ चीफ

New Raw Chief: आईपीएस रवि सिन्हा (IPS Ravi Sinha) को रॉ का नया चीफ नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को भारत भारत सरकार ने नया रॉ चीफ बनाने का फैसला किया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि रवि सिन्हा 30 जून को, सामंत गोयल की जगह लेंगे। रवि सिन्हा का कार्यकाल दो साल का होगा। पढ़ें पूरी खबर
JUN 19, 2023 17:37 IST

अखिलेश के '2024' प्लान को मायावती ने किया डिकोड

अखिलेश के '2024' प्लान को मायावती ने किया डिकोड, PDA को बताया परिवार दल अलायंस, पढ़ें पूरी खबर
JUN 19, 2023 16:52 IST

भारत की इस महिला तलवारबाज ने रचा इतिहास

Asian Fencing Championships: टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली भवानी देवी ने सोमवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने एशियाई तलवारबाजी चैम्पियनशिप की महिला सेबर इवेंट में जगह बनाई। इसके साथ ही वे भारत के लिए एक मेडल पक्का कर लीं। वे ऐसा करने वाली पहली तरबारबाज बने गईं। पढ़ें पूरी खबर
JUN 19, 2023 14:50 IST

Adipurush से क्यों खफा है Nepal

फिल्म आदिपुरुष को लेकर जहां एक ओर भारत में कई लोग अपनी आपत्तियों के बाद इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर पड़ोसी मुल्क नेपाल में भी लोग इस मूवी से नाराज हैं। आदिपुरुष के डायलॉग्स को लेकर पनपे विवाद और उसमें मां सीता का उल्लेख "भारत की बेटी" के रूप में करने के बाद नेपाल की राजधानी काठमांडू के बाद पोखरा शहर में भी इस फिल्म के साथ सारी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई।पूरी खबर पढ़ें
JUN 19, 2023 14:24 IST

फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग्स पर मुकेश खन्ना को आपत्ति

फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग्स को लेकर 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने अपनी आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि चंद डायलॉग्स हटाने से काम नहीं चलेगा। उन्हें फिल्म में जानबूझ कर डाला गया है। खन्ना के मुताबिक, "रामायण हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। इस महाकाव्य पर आधारित फिल्म में सिर्फ कुछ डायलॉग हटाने से काम नहीं चलेगा। वे जानबूझकर फिल्म में डाले गए थे। रावण को मूवी में मजाकिया रूप में दिखाया गया है, जबकि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे। धर्म से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कानून बनना चाहिए।"पूरी खबर पढ़ें
JUN 19, 2023 13:34 IST

योग- ये हैं भारत के 10 महागुरु

प्राचीन गुरुओं से लेकर आधुनिक युग के योग गुरुओं ने भारत की इस प्राचीन विद्या के जरिए लोगों के आध्यात्मिक, मानसिक एवं शारीरिक कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। योग मानसिक शांति पाने एवं विकारों से दूर रहने में आज एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। एक समय तक योग तक पहुंच समाज के एक खास वर्ग तक सीमित थी लेकिन योग आज एक जन जागरण अभियान बन गया है। योग को जन-जन तक पहुंचाने एवं इसके लाभ से अवगत कराने में कई महर्षियों एवं योगियों का योगदान रहा है-पूरी खबर पढ़ें
JUN 19, 2023 12:16 IST

कम रोचक नहीं है गीता प्रेस का इतिहास

हिंदू सनातन धर्म को जन-जन तक पहुंचाने वाले गीता प्रेस गोरखपुर को साल 2023 को गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। अपने स्थापना के शताब्दी वर्ष में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलना संस्था के लिए बेहद खास है। गीता प्रेस की शुरुआत गोरखपुर में वर्ष 1923 में हुई और यह दुनिया के सबसे बड़े प्रकाशकों में से एक है। गीता प्रेस हिंदू धार्मिक पुस्तकों को छापने वाला दुनिया का सबसे बड़ा प्रकाशक है। पुरस्कार मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे बधाई दी है। गीता प्रेस को यह पुरस्कार ‘हिंसक और अन्य गांधीवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में उत्कृष्ट योगदान’ के लिए दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें
JUN 19, 2023 12:14 IST

अमेरिका से MQ 9B खरीदेगा भारत

कुछ वर्षों में भारत-अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों में भी मजबूती आई है। पीएम मोदी के दौरे के साथ ही भारत-अमेरिका के रिश्तों को और नई गहराई मिल रही है। नए रक्षा सौदे के तहत भारत, अमेरिका से 31 हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (HALE) ड्रोन लेने जा रहा है। ये चरणबद्ध तरीके से होगा। 10 ड्रोन का पहला बैच बिना हथियारों के होगा और इसमें त्रिकोणीय समावेश होगा- इंटेलीजेंस, निगरानी और टोही कमांड सेंटर। एक दक्षिण में और दो उत्तर में भारत की चीन से लगती उत्तरी सीमाओं पर तैनात होगा। पूरी खबर पढ़ें
JUN 19, 2023 12:12 IST

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने जेलेंस्की को खिलाई बर्फी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह ,यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जेलेंस्की, भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री की मां के हाथों से बनी बर्फी खाते हुए दिख रहे हैं। सुनक ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- ऐसा हर रोज नहीं होता जब यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की मेरी मां की बनाई मिठाई खाएं। पूरी खबर पढ़ें
JUN 19, 2023 12:12 IST

आज की ताजा खबर 19 जून 2023 LIVE: औरंगजेब पर फिर बोले देवेंद्र फड़णवीस

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने औरंगजेब के बारे में एक बार फिर बयान दिया है। भाजपा नेता ने रविवार को कहा कि 'भारत का कोई भी मुसलमान औरंगजेब का वंशज नहीं है और देश का राष्ट्रवादी मुसलमान मुगल शासक को अपना नेता नहीं मानता।' साथ ही उन्होंने औरंगाबाद स्थित मुगल शासक की मजार पर जाने के लिए वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर पर भी निशाना साधा। फड़णवीस ने उद्धव ठाकरे से पूछा कि क्या वह मजार पर जाने को सही मानते हैं। पूरी खबर पढ़ें
JUN 19, 2023 09:27 IST

टीना डाबी की बहन ने की गुपचुप शादी

IAS अधिकारी और राजस्थान के जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी की छोटी बहन IAS रिया डाबी ने शादी कर ली है। यह शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से की गई है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने महाराष्ट्र कैडर के IPS मनीष कुमार से बीते अप्रैल में कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस शादी के बाद मनीष कुमार को महराष्ट्र से राजस्थान कैडर भेजा गया है।पूरी खबर पढ़ें
JUN 19, 2023 09:25 IST

हल्की बारिश से दिल्ली का मौसम हुआ खुशनुमा

राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम खुशगवार हो गया। राजधानी के कई इलाकों में सुबह-सुबह हुई हल्की बारिश से लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बीते कुछ दिनों से राजधानीवासियों को प्रचंड गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा था। दिल्ली के अलावा एनसीआर के कई इलाकों में भी बारिश की फुहारों ने मौसम को सुहावना बनाया। बताया जा रहा है कि चक्रवात बिपरजॉय की वजह से राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो रही है और उसका असर दिल्ली के मौसम पर भी पड़ा है। पूरी खबर पढ़ें

संबंधित खबरें