देश

Adipurush Controversy: मनोज मुंतशिर को मुंबई पुलिस ने मुहैया कराई सुरक्षा, डायलॉग राइटर ने बताया था जान को खतरा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 19, 2023, 06:02 PM IST

Adipurush Controversy: मनोज मुंतशिर ने अपनी शिकायत में लिखा था कि कुछ लोगों ने उनको सोशल मीडिया पर धमकी दी है। एक धमकी उनको किसी ने ईमेल के जरिए भी दी है। मनोज ने यह सारी जानकारी मुंबई पुलिस को दी थी।

Image

मनोज मुंतशिर ने लिखित शिकायत पुलिस को दी थी (@manojmuntashirshukla)

Adipurush Controversy: फिल्म आदिपुरुष विवाद के बीच इसके डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) को मुंबई पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है। मनोज मुंतशिर ने जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी।

मनोज मुंतशिर ने की थी शिकायत

मनोज मुंतशिर ने अपनी शिकायत में लिखा था कि कुछ लोगों ने उनको सोशल मीडिया पर धमकी दी है। एक धमकी उनको किसी ने ईमेल के जरिए भी दी है। आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने यह सारी जानकारी मुंबई पुलिस को दी थी। लिखित शिकायत और मनोज के स्टेटमेंट के बाद मुंबई पुलिस ने मनोज मुंताशिर को फिलहाल एक कांस्टेबल को उनकी सुरक्षा में लगा दिया है।

क्या है विवाद

मुंबई पुलिस ने सोमवार को 'आदिपुरुष' के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर को सुरक्षा मुहैया कराने के बाद कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मनोज मुंतशिर ने फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग लिखे हैं, जो काफी विवादों में है। मनोज की इसके लिए जमकर आलोचना हो रही है। नेपाल में तो फिल्म ही बैन कर दी गई है।

लोगों का प्रदर्शन

इस फिल्म को लेकर पूरे देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। यूपी से लेकर मुंबई तक मनोज मुंतशिर और फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। हिंदू महासभा ने सोमवार को इसके निर्माताओं के खिलाफ लखनऊ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई।

लोगों का आरोप

युवाओं का कहना था कि इस तरह की फिल्म बनाकर उनके धर्म का मजाक उड़ाया जा रहा है जिसे वे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाये। लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रवक्‍ता शिशिर चतुर्वेदी और उनके अन्य साथियों ने हजरतगंज पुलिस थाने में तहरीर देकर फिल्‍म के अभिनेताओं और फिल्‍म के निर्माता निर्देशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्‍होंने अपनी तहरीर में कहा कि फिल्‍म में सनातम धर्म का, प्रभु श्री राम जी का, हनुमान जी का, भगवा ध्‍वज का और सीता मैया का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्‍म का चित्रण गलत और कलाकारों की वेशभूषा अनुचित है और इसके संवाद आपत्तिजनक हैं। उन्होंने कहा कि असल रामायण का गलत प्रस्तुतीकरण किया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article