देश

योगी का ऐसा खौफ...मौन व्रत पर मुख्तार अंसारी, बांदा जेल में कौन सा गेम खेल रहा है ?-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 19, 2023, 11:26 PM IST

उत्तर प्रदेश का माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) करीब 18 साल से जेल में बंद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्तार अंसारी पिछले कुछ समय से परेशान रहने लगा है, देखिए पूरी खबर Times Now Navbharat पर

दनादन ट्रिगर दबाने वाले माफिया डॉन के हाथ आज कांप रहे हैं..दुश्मनों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाने वाला बाहुबली माथा पकड़कर बैठ जा रहा है..जिसके एक फरमान पर गुर्गे किसी को भी गोलियों से छलनी कर देते थे..आज उस माफिया सरगना को जेल की कोठरी में 'काल' नजर आ रहा है..पहले मुन्ना बजरंगी और फिर संजीव जीवा के मारे जाने के बाद अगला नंबर किसका है..मुख्तार यही सोचकर कांप जा रहा है.. लेकिन उससे भी ज्यादा डरा रही है 'बाबू' की सुपारी वाली उड़ती खबर..जिसके बाद मुख्तार अंसारी बिलबिला गया है।

वैसे-वैसे जेल में कैद मुख्तार अंसारी की सांसें अटकती जा रही हैं

मुख्तार के राइट हैंड और शार्प शूटर संजीव जीवा के कत्ल की गुत्थी सुलझाने में यूपी पुलिस लगी हुई है..संजीव जीवा के शूटर विजय से पुलिस की पूछताछ में भी अभी तक कुछ खास जानकारी नहीं मिली..लेकिन संजीव जीवा को गोलियों से छलनी करने वाला शूटर जैसे-जैसे पुलिस को छका रहा..वैसे-वैसे जेल में कैद मुख्तार अंसारी की सांसें अटकती जा रही हैं..उसका ब्लड प्रेशर भी हाई होता जा रहा है..क्योंकि उसे डर सताने लगा है 'सुपारी किलिंग' का..बताया जा रहा है कि जीवा के मारे जाने के बाद मुख्तार के पास ये उड़ती खबर पहुंची की अगला नंबर 'बाबू' का है...अब बड़ा सवाल ये है कि ये 'बाबू' माफिया मुख्तार की फैमिली से है..या फिर गैंग का उसका कोई करीबी

मुख्तार का ये 'बाबू' कौन है?

न्यू अंडरवर्ल्ड के टारगेट पर आया मुख्तार का ये 'बाबू' कौन है..जिसकी सुपारी निकलने की बात मुख्तार अंसारी के दिलो-दिमाग में बैठ गई है..'बाबू' की सुपारी की खबर आखिरी आई कहां से ..मुख्तार का ये 'बाबू' कौन है..माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के फीयर फैक्टर के कितने कैरेक्टर है...और 'बाबू' की सुपारी वाली मिस्ट्री क्या है..इसको सुलझाने के लिए तफ्तीश आगे बढ़ाएं तो पहला सवाल आता है-

  1. क्या मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी के लिए 'बाबू' कोड वर्ड का इस्तेमाल हो रहा
  2. या फिर मुख्तार के फरार बेटे उमर अंसारी के लिए इस कोड वर्ड को चुना गया
  3. 'बाबू' कोडवर्ड के जरिए मुख्तार की बीवी अफशां अंसारी तो टारगेट नहीं
  4. या फिर मुख्तार का कोई और करीबी उसके दुश्मनों के निशाने पर है
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article