देश

Bihar News:जीतन मांझी थामेंगे NDA का दामन ! HAM ने नीतीश कुमार सरकार से समर्थन लिया वापस

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 19, 2023, 08:59 PM IST

जीतन राम मांझी की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन मांझी के बेटे ने कहा कि उन्होंने समर्थन वापसी का पत्र सौंपने के लिए बिहार के राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है, इससे बिहार में राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

Image

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने सोमवार को नीतीश कुमार सरकार (Nitish Government) से समर्थन वापस लेने की घोषणा की।हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांझी के पुत्र संतोष सुमन ने कहा कि समर्थन वापसी का पत्र सौंपने के लिए राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मिलने का समय मांगा गया है।पिछले हफ्ते कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले सुमन ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने उनकी पार्टी पर जदयू में विलय के लिए दबाव डाला।

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी निकाय ने भविष्य की कार्रवाई पर निर्णय लेने के लिए सुमन को अधिकृत किया है। इसके बाद सुमन एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि वह विकल्प तलाशने के लिए दिल्ली जाएंगे और अगर भाजपा नीत गठबंधन उन्हें निमंत्रण देता है तो वह राष्ट्रीय जानतांत्रिक गठबंधन आमंत्रण पर विचार करने को तैयार हैं।

उन्होंने तीसरे मोर्चे की स्थापना के लिए विकल्प खुला रखने की भी बात कही।सुमन ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ दिल्ली में होने वाली बैठक की अपुष्ट खबरों के बारे में पूछे गए सवालों को टाल दिया।

बिहार विधानसभा में चार विधायकों वाला दल 'HAM' पिछले साल महागठबंधन में उस समय शामिल हो गया था जब नीतीश कुमार ने भाजपा को छोड़ने का फैसला किया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article