देश

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सामने आया दिल्ली के मुखर्जी नगर जैसा अग्निकांड,, जान बचाने को कूदे लोग,भीषण आग में 3 की मौत-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 19, 2023, 08:13 PM IST

Chhattisgarh Fire Video: छत्तीसगढ़ से आग की एक भयानक घटना सामने आई है, यहां के कोरबा शहर में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भयंकर आग लग गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है।

Image

आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चला है

Korba Chhattisgarh Fire Video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भयंकर आग लगने की घटना सामने आई है, आग इतनी भीषण थी की कई दुकानों और ऑफिस को भी अपनी चपेट में ले लिया, इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे आग की विभीषका से बचने के लिए लोग उंचाई से कूदते दिख रहे हैं और अपनी जान बचा रहे हैं।

इस आगजनी की घटना में अब तक तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है वहीं हादसे में तमाम लोग बेहोश हो गए हैं, आगजनी के कारण काम्प्लेक्स में फंसे लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई।

आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं

आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चला है, वहीं मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने लोगों की सुरक्षित निकाला जहां आग लगी है बताया जा रहा है कि कोरबा में जहां आग लगी वो ट्रांसपोर्ट नगर में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स है इसमें बैंक, इलेक्ट्रॉनिक दुकान, एलआईसी दफ्तर, कपड़े की दुकानें आदि मौजूद हैं।

लोगों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई

कांप्लेक्स की 10 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई है बताते हैं कि भीषण गर्मी की बीच आग की लपटें देख इलाके में हड़कंप मच गया, कपड़े की दुकान के अंदर फंसे लोगों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई ऐसा बताया जा रहा है। कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी नीचे कूद पड़े हैं जबकि अंदर फंसे बाकी लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया है।

वीडियो साभार-@Mkyadav53_Twitter

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article