भोपाल

Bhopal: भोपाल में गुंडों ने युवक को पट्टा बांधकर बनाया कुत्ता,सरकार ने आरोपी के घर चलवा दिया बुलडोजर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 19, 2023, 07:35 PM IST

Bhopal Goons: भोपाल में एक युवक के गले में बेल्ट बांधकर उसे कुत्ता बनाने वाले तीनों आरोपियों पर सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी के घर चलवा दिया बुलडोजर।

Image

भोपाल में युवक के गले में बेल्ट बांधकर उसे कुत्ता बनाया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) से ऐसा मामला सामने आय़ा है जो किसी को भी विचलित कर देगा यहां चार युवकों ने एक युवक को बीच सड़क पर जमकर पीटा, इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो इसके बाद उसके गले में बेल्ट का पट्टा बांधकर उसे कुत्ते (Dog) जैसी आवाज निकालवाई, ये मामला सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियां बटोर रहा है, वहीं इस मामले में शिवराज सरकार ने सख्त एक्शन लिया और एक आरोपी समीर के घर पर बुलडोजर चलवा दिया है।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा रहा है कि कुछ लोग एक युवक को बंधक बनाए हुए हैं और उसके साथ बहुत बुरा बर्ताव कर रहे हैं, पीड़ित से आरोपी मांफी भी मंगवा रहे थे वहीं आरोपियों के चंगुल में फंसा युवक गिड़गिड़ाता हुआ दिख रहा है।

ये वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश का राजनीतिक पारा काफी हाई हो गया है और लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।अब इस मामले में राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने वह वीडियो देखा और बहुत गंभीर किस्म का लगा मुझे, मानव के साथ मानव का ऐसा व्यवहार निंदनीय है।

वहीं भोपाल पुलिस वीडियो के पीछे का सच जानने के लिए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है वहीं पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो बनाने वालों में कौन-कौन शामिल थे और इसके पीछे का मकसद और सच्चाई क्या है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article