स्पोर्ट्स

Asian Fencing Championships: भारत की इस महिला तलवारबाज ने रचा इतिहास, मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 19, 2023, 04:27 PM IST

Asian Fencing Championships: टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली भवानी देवी ने सोमवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने एशियाई तलवारबाजी चैम्पियनशिप की महिला सेबर इवेंट में जगह बनाई। इसके साथ ही वे भारत के लिए एक मेडल पक्का कर लीं। वे ऐसा करने वाली पहली तरबारबाज बने गईं।

Image

मैच के दौरान भवानी देवी और विरोधी खिलाड़ी। (फोटो- भवानी देवी के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Asian Fencing Championships: ओलंपियन सीए भवानी देवी ने सोमवार को चीन के वुक्सी में एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप की महिला सेबर स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला पदक सुनिश्चित किया। भवानी ने क्वार्टर फाइनल में गत विश्व चैंपियन जापान की मिसाकी एमुरा को 15-10 से हराकर इतिहास रचा। सेमीफाइनल में भवानी की भिड़ंत उज्बेकिस्तान की जेनाब डेयिबेकोवा से होगी।

भवानी को राउंड ऑफ 64 में बाई मिली थी जिसके बाद अगले दौर में उन्होंने कजाखस्तान की डोस्पे करीना को हराया। भारतीय खिलाड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में भी उलटफेर करते हुए तीसरी वरीय ओजाकी सेरी को 15-11 से हराया। भारतीय तलवारबाजी संघ के महासचिव राजीव मेहता ने भवानी को उनकी एतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है।

मेहता ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह भारतीय तलवारबाजी के लिए बेहद गौरवपूर्ण दिन है। भवानी ने वह किया है जिसे इससे पहले कोई और हासिल नहीं कर पाया। वह प्रतिष्ठित एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय तलवारबाज हैं। पूरे तलवारबाजी जगत की ओर से मैं उन्हें बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह स्वर्ण पदक लेकर लौटेंगी।’’ ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बनीं भवानी टोक्या खेलों में राउंड ऑफ 32 से बाहर हो गईं थी।

End of Article