19 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: राज ठाकरे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका, नाइजर में हुए आतंकी हमले में दो भारतीयों की मौत
19 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: राज ठाकरे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि राज ठाकरे ने मराठी भाषा के नाम पर गैर मराठी नागरिकों पर हमलों को उचित ठहराने की कोशिश की है। विपक्षी इंडिया गठबंधन के घटक दलों की शनिवार को ऑनलाइन बैठक होगी, जिसमें संसद के मानसून सत्र में सरकार को घेरने की साझा रणनीति और देश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी। नीतीश कुमार कैबिनेट ने शुक्रवार को बड़ी राहत देते हुए 125 यूनिट प्रतिमाह फ्री बिजली वाली योजना पर मुहर लगा दी है। अब 125 यूनिट तक बिजली के लिए किसी को कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार में ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार पहला राज्य है, जो सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 125 यूनिट बिजली फ्री करने का निर्णय लिया है।
19 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: राज ठाकरे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका, नाइजर में हुए आतंकी हमले में दो भारतीयों की मौत
पश्चिमी जर्मनी में एक मेले में आतिशबाजी के दौरान हुए हादसे में 19 लोग झुलसे
शिअद नेता मजीठिया की न्यायिक हिरासत दो अगस्त तक बढ़ी
नाइजर में हुए आतंकी हमले में दो भारतीयों की मौत
राज ठाकरे के बयान के बाद निशिकांत दुबे का पलटवार, दोनों के बीच जुबानी जंग जारी
दरअसल, ठाकरे ने दुबे पर पलटवार करते हुए एक कार्यक्रम में हिंदी में कहा, ‘‘आप मुंबई आइए। मुंबई के समंदर में डुबो-डुबोकर मारेंगे।’’ इससे पहले महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर दुबे ने ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘तुमको पटक पटक के मारेंगे।’’ ठाकरे के ताजा बयान के बाद दुबे ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?” ‘मराठी मानुष’ के मुद्दे पर दबाव बनाने के लिए जाने जाने वाले ठाकरे ने स्कूलों में कक्षा एक से तीसरी भाषा शुरू करने के भाजपा नीत सरकार के फैसले के विरोध में अपने चचेरे भाई और शिवसेना (उबाठा) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ फिर से हाथ मिला लिया है। हालांकि, इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने अपना आदेश वापस ले लिया था।
जेल से फरार हत्या का आरोपी ठाणे जिले से गिरफ्तार
एक अधिकारी ने बताया कि गत वर्ष दिसंबर में येरवडा जेल से फरार हुए अनिल मेघदास पटेनिया को खुफिया जानकारी के आधार पर 17 जुलाई को उल्हासनगर कस्बे में पकड़ लिया गया और उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। उन्होंने कहा कि संदिग्ध ने मौके से भाग निकलने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
बिहार के नालंदा में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या की
मृतकों की पहचान सोनी देवी (38), उनकी बेटियों दीपा कुमारी (17) और अरीका कुमारी (14) तथा बेटे शिवम कुमार (15) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि राजगीर के पावापुरी जलमंदिर क्षेत्र के पास शुक्रवार शाम यह घटना हुई।
