LIVEताजा खबर, हिंदी समाचार, 05 अप्रैल 2024 : चुनाव से पहले जेल जाएंगे लालू यादव?,अमेरिका के दो शहरों में लगे भूकंप के तेज झटके

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 05 अप्रैल 2024 : चुनाव से पहले जेल जाएंगे लालू यादव?,अमेरिका के दो शहरों में लगे भूकंप के तेज झटके
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 05 अप्रैल 2024 और बड़ी खबरें: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम को ‘असंवैधानिक’ करार दिया गया था। आसान शब्दों में समझा जाए तो यूपी मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को रद्द करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है वहीं कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इस घोषणापत्र को 'न्याय पत्र' नाम दिया है। इस न्यायपत्र में पांच न्याय को शामिल किया गया है। इसमें युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय का जिक्र है उधर भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। और उसे रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। इसका मतलब यह है कि आपको EMI पर कोई राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि अच्छी बात यह है कि कर्ज महंगा नहीं होगा उधर क्या दुनिया एक बार फिर कोविड-19 जैसी महामारी के संकट का सामना करने वाली है? दरअसल, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बर्ड फ्लू महामारी को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि H5N1 बर्ड फ्लू का बहुत बड़ा खतरा दुनिया पर मंडरा रहा है। इससे मौत होने की आशंका बहुत ज्यादा है और यह कोविड-19 महामारी से 100 गुना ज्यादा घातक है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...
'सुषमा स्वराज और एस जयशंकर में कौन पसंदीदा विदेश मंत्री'?
Public Manch With Bansuri Swaraj: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज जो नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं उनके साथ टाइम्स नाउ नवभारत के साथ पब्लिक मंच पर अपनी कई बातें शेयर कीं और आगे के प्लॉन भी बताए,
पढ़ें पूरी खबरचुनाव से पहले जेल जाएंगे लालू यादव?
लालू यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट साल 1995 और 1997 के आर्म्स एक्ट मामले में आया है। लालू यादव पर फॉर्म 16 के तहत हथियार सप्लाई करने का आरोप है,
पढ़ें पूरी खबर अमेरिका के दो शहरों में लगे भूकंप के तेज झटके
न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के हवाले से रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था,
पढ़ें पूरी खबर'सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का 'राम नाम सत्य' करवा देते हैं'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए हैं बल्कि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का 'राम नाम सत्य' भी करवा देते हैं,
पढ़ें पूरी खबरमध्य प्रदेश की खजुराहो सीट से सपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त
खजुराहो सीट से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया है, मध्य प्रदेश की ये सीट कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी थी, अखिलेश यादव ने इस घटनाक्रम को लोकतंत्र की सरेआम हत्या बताया ,
पढ़ें पूरी खबरElection Yatra: टाइम्स नाउ नवभारत इलेक्शन यात्रा में Rajasthan की जनता के दिल में कौन
'टाइम्स नाउ नवभारत इलेक्शन यात्रा' के रूप में चुनाव के माहौल में एक अनूठी पहल की गई है, इस क्रम में यात्रा राजस्थान के अलवर पहुंची,
पढ़ें पूरी खबर वो 'काली चुनावी इंक' जिसका निशान Voting की दिलाता है याद
भारत में लोकसभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच एक चीज ऐसी है जो हर किसी के जेहन में गाहे-बगाहे आ ही जाती है वो वोटिंग के दौरान लगाई जाने वाली स्याही (Election Ink) की जिसका निशान जल्दी नहीं जाता है ,
पढ़ें पूरी खबरबिहार में तेजस्वी यादव ने बढ़ाया कुनबा, महागठबंधन में शामिल हुई VIP
बिहार में महागठबंधन का कुनबा और बड़ा हो गया है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) महागठबंधन में शामिल हो गई है। मुकेश सहनी की पार्टी बिहार में 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी का स्वागत करते हुए कहा कि राजद अपने हिस्से की तीन सीट वीआईपी को दे रही है,
पढ़ें पूरी खबरशशि थरूर vs राजीव चंद्रशेखर: कौन ज्यादा अमीर?
केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर इस बार की लड़ाई बड़ी दिलचस्प मोड़ पर आ चुकी है। यहां कांग्रेस के शशि थरूर और भाजपा राजीव चंद्रशेखर के बीच मुकाबला हो रहा है। भाजपा को पहली बार इस सीट पर खाता खुलने की उम्मीद है। हालांकि इतिहास कुछ और ही कहता है,
पढ़ें पूरी खबर Congress के घोषणापत्र में अमेरिका और थाईलैंड के फोटो, जरा इनकी गंभीरता तो देखिए...
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर हमला बोला है। बीजेपी ने कहा कि इनके घोषणापत्र की गंभीरता को इस बात से समझा जा सकता है कि इसमें न्यूयॉर्क और थाईलैंड की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है,
पढ़ें पूरी खबरचुनाव आयोग से मिला नोटिस तो भड़कीं आतिशी, सरकार के सामने न झुकने की कर दी अपील
आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा है कि निर्वाचन आयोग से गैर-पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्य करने और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सामने न झुकने की अपील है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग का कारण बताओ नोटिस उन्हें मिलने से पहले ही भाजपा ने मीडिया में लीक कर दिया,
पढ़ें पूरी खबर कर्नाटक की निर्दलीय सांसद सुमलता अंबरीश ने थामा BJP का दामन
RBI ने UPI से कैश डिपॉजिट मशीन में पैसे डालने की दी इजाजत
आरबीआई ने लेनदेन में सुविधा बढ़ाने के लिए ग्राहकों को यूपीआई के माध्यम से कैश डिपॉजिट मशीनों (सीडीएम) में पैसे जमा करने की अनुमति देने का फैसला किया है।सीडीएम के माध्यम से कैश जमा फिलहाल डेबिट कार्ड से हो रहा है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि एटीएम में यूपीआई का उपयोग कर बिना कार्ड के कैश निकालने के अनुभव को देखते हुए, अब यूपीआई का उपयोग कर सीडीएम में नकदी जमा करने की सुविधा भी प्रस्तावित है।
यूपी मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को रद्द करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर SC ने लगाई अंतरिम रोक
यूपी मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को रद्द करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर SC ने लगाई अंतरिम रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस भी जारी किया है। इस मामले पर अब जुलाई के दूसरे सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट फिर से सुनवाई करेगा।
पीएम मोदी कर सकते हैं वायनाड में रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के वायनाड और राज्य के एक अन्य निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर सकते हैं। सूत्रों ने ये जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि चुनाव प्रचार की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आने वाले दिनों में भाजपा के कई राष्ट्रीय नेता भी यहां प्रचार करने आ सकते हैं। केरल में 20 लोकसभा सीटें हैं, जिसके लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा।
उरी में सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, एक आतंकी ढेर
भारतीय सेना ने आतंकियों के मंसूबों को एक बार फिर ध्वस्त कर दिया है। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के रूस्तम पोस्ट इलाके में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया है। सेना की कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र
कांग्रेंस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इस घोषणापत्र को 'न्याय पत्र' नाम दिया है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व सोनिया गांधी ने इसे जारी किया। इस न्यायपत्र में पांच न्याय को शामिल किया गया है। इसमें युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय का जिक्र है।
यहां पढ़ें पूरी खबरदिल्ली की मंत्री आतिशी को EC भेजा नोटिस, भाजपा में शामिल होने वाले बयान पर मांगा जवाब
चुनाव आयोग ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके उस बयान के लिए नोटिस जारी किया कि जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया गया था। EC ने उनसे दावे के समर्थन में तथ्यों के साथ जवाब देने को कहा गया है। चुनाव आयोग ने 6 अप्रैल शाम 5 बजे तक जवाब मांगा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर RBI ने लगातार 7 वीं बार रेपो रेट में नहीं किया बदलाव
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। और उसे रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। इसका मतलब यह है कि आपको EMI पर कोई राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि अच्छी बात यह है कि कर्ज महंगा नहीं होगा। लगातार सातवीं बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं होने की प्रमुख वजह आरबीआई की देखो और इंतजार करो की नीति है।
यहां पढ़ें पूरी खबरदुनिया पर मंडरा रहा कोविड महामारी से 100 गुना बड़ा खतरा
क्या दुनिया एक बार फिर कोविड-19 जैसी महामारी के संकट का सामना करने वाली है? दरअसल, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बर्ड फ्लू महामारी को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि H5N1 बर्ड फ्लू का बहुत बड़ा खतरा दुनिया पर मंडरा रहा है। इससे मौत होने की आशंका बहुत ज्यादा है और यह कोविड-19 महामारी से 100 गुना ज्यादा घातक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर