दुनिया

Earthquake in New York: अमेरिका के दो शहरों में लगे भूकंप के तेज झटके, 4.8 की तीव्रता से हिली न्यूयॉर्क में धरती

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 5, 2024, 10:42 PM IST

Earthquake in New York: न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के हवाले से रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था।

Image

न्यूयॉर्क में भूकंप (फोटो- Canva)

Earthquake in New York: अमेरिका के दो शहरों में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके लगे। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया है। न्यूयॉर्क के अग्निशमन विभाग ने कहा कि नुकसान की कोई प्रारंभिक रिपोर्ट नहीं है।

न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में भूकंप

न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के हवाले से रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था।

समुद्र में ऊंची लहरें

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि शुक्रवार सुबह घनी आबादी वाले न्यूयॉर्क सिटी महानगर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। निवासियों ने बताया कि उन्होंने पूर्वी तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठती हुए देखी। भूकंप स्थानीय समयानुसार लगभग 10:20 बजे (15:20 GMT) आया। किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में व्यवधान

भूकंप के कारण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में थोड़ी देर के लिए व्यवधान पैदा हुआ। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पश्चिम एशिया में स्थिति पर चर्चा हो रही थी और कमरे में बैठे राजनयिको के भूकंप के झटके महसूस करने के बाद इसमें थोड़ी देर के लिए व्यवधान आया। मैनहट्टन, ब्रुकलिन, कैलिफोर्निया, बाल्टीमोर, फिलाडेल्फिया, कनेक्टिकट और पूर्वी तट के अन्य इलाकों में निवासियों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

नुकसान का आकलन जारी

न्यूयॉर्क के राज्यपाल कैथी होचुल ने एक्स पर पोस्ट किया कि पूरे राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए। न्यूयॉर्क के राज्यपाल कैथी होचुल ने एक्स पर पोस्ट किया कि पूरे राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए। होचुल ने कहा- "मेरी टीम भूकंप के असर और उससे संभावित नुकसान का आकलन कर रही है तथा हम बाद में जनता को इसकी जानकारी देंगे।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article