
आज की ताजा खबर, 17 दिसंबर 2023: पीएम मोदी ने किया 'काशी तमिल संगमम्' का शुभारंभ, गिरिराज सिंह की सलाह- हलाल नहीं झटके का मांस खाएं हिंदू
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 17 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम नमो घाट पर 'काशी तमिल संगमम्' के द्वितीय संस्करण का शुभारंभ किया। नमो घाट पर हुए आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। पीएम ने रविवार को कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत लगे वाराणसी स्मार्ट सिटी के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने वाराणसी स्मार्ट सिटी अंतर्गत यूनिफाइड टूरिस्ट पास सिस्टम एवं वाराणसी वेब पोर्टल का डेमो भी देखा। वहीं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि हिंदुओं को हलाल मांस खाना छोड़ देना चाहिए और सिर्फ 'झटके' का मांस खाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगुसराय में इस बाबत अपील की और अपने समर्थकों को यह प्रतिज्ञा दिलाई कि वे अब से हलाल मांस खाकर अपना 'धर्म' भ्रष्ट नहीं करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं उन मुसलमानों की प्रशंसा करता हूं जिन्होंने तय कर रखा है कि वे केवल हलाल मांस का सेवन करेंगे। अब हिंदुओं को अपनी धार्मिक परंपराओं के प्रति इसी तरह की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करनी चाहिए।' उन्होंने कहा, '(जानवर को वध करने का)हिंदू तरीका झटका है। जब भी हिंदू (पशु) 'बलि' देते हैं, तो वे एक ही झटके में ऐसा करते हैं। इसलिए, उन्हें हलाल मांस खाकर खुद को भ्रष्ट नहीं करना चाहिए। उन्हें हमेशा झटका (मांस) ही खाना चाहिए।' आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...