
Live आज की ताजा खबर, 16 मार्च 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान आज, मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल बीजेपी में हुईं शामिल
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 16 मार्च 2024 और बड़ी खबरें Live: मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल की आज राजनीतिक पारी की शुरुआत हुई। अनुराधा आज भाजपा में शामिल हो गईं। वो ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुईं, जब कुछ ही देर में चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा आज यानी 16 मार्च, शनिवार को करेगा। निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शुक्रवार को कहा था कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत ने बड़ी राहत दी है। कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में उन्हें अदालत ने जमानत दे दी है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी की दो शिकायतों के आधार पर अदालत द्वारा जारी समन के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में एसीएमएम दिव्या मल्होत्रा के समक्ष सीएम केजरीवाल पेश हुए। अदालत ने उन्हें दोनों शिकायतों में जमानत दे दी है। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 16 मार्च 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: जानिए आज की बड़ी खबरों पर हर अपडेट।
Lok Sabha Election 2024 Schedule Live