LIVE
Aaj Ki Taza Khabar: PM मोदी ने कांग्रेस पर आदिवासी समुदाय की उपेक्षा करने का लगाया आरोप, श्रीनगर पुलिस स्टेशन पर भीषण दुर्घटनावश विस्फोट...पढ़ें- अन्य बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar 15 november 2025: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में शनिवार को एक पुलिस स्टेशन के अंदर बड़ा दुर्घटनावश विस्फोट हो गया। इसमें कई लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हैं, जिनमें ज्यादातर पुलिसवाले हैं। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) की समीक्षा के लिए गुजरात जाएंगे। पढ़ें- अन्य सभी दूसरी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: PM मोदी ने कांग्रेस पर आदिवासी समुदाय की उपेक्षा करने का लगाया आरोप, श्रीनगर पुलिस स्टेशन पर भीषण दुर्घटनावश विस्फोट...पढ़ें- अन्य बड़ी खबरें
-श्रीनगर के पुलिस स्टेशन में धमाका
NOV 15, 2025 21:15 IST
भोपाल में नकली नोट को लेकर बड़ा एक्शन
मध्य प्रदेश के भोपाल में एक युवक ने अपने घर पर ही नकली नोट छापने की मशीन लगाकर बड़ा खेल किया। जानकारी के मुताबिक, पिछले1 साल में 6 लाख से ज्यादा के नोट छापकर बाजार में खपा चुका है। सुराग लगने के बाद पुलिस ने आरोपी विवेक यादव के पास से 2 लाख से ज्यादा के 500-500 के नकली नोट बरामद किए हैं।
मामला पिपलानी थाना क्षेत्र है। वह करोंद इलाके में रहकर बड़ा खेल खेल रहा था। पुलिस का आरोप है कि आरोपी धीरे-धीरे रुपये बाजार में खर्च कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, उसने घर पर ही नोट छापने का पूरा मैकेनिज्म इंस्टॉल कर रखा था। फिलहाल, आरोपी के पास से 30 लाख से ज्यादा के नकली नोट छापने का रॉ मटेरियल मिला। पुलिस के मुताबिक, 10वीं पास आरोपी ने नकली नोट छापने के लिए जर्मन राइटर्स की कई किताबें पढ़ीं।
शातिर यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस को स्थानीय दुकानदारों से सूचना मिली थी, जहां से उसने ऑनलाइन नोट बनाने का सामान खरीदा था।

NOV 15, 2025 21:14 IST
PM मोदी ने कांग्रेस पर आदिवासी समुदाय की उपेक्षा करने का लगाया आरोप
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आदिवासियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान दिया है, लेकिन कांग्रेस ने कभी उनके योगदान को मान्यता नहीं दी और अपने 60 साल के शासन के दौरान इस समुदाय की उपेक्षा की। मोदी ने कहा कि आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नजरअंदाज किया गया ताकि इसका श्रेय ‘‘कुछ परिवारों’’ को दिया जा सके। प्रधानमंत्री गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा शहर में जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने के लिए आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन से पहले, प्रधानमंत्री ने 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
NOV 15, 2025 13:44 IST
इंडिगो 25 दिसंबर से नवी मुंबई हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू करेगी
इंडिगो ने शनिवार को कहा कि वह 25 दिसंबर से नवनिर्मित नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान संचालन शुरू करेगी। इसके तहत घरेलू हवाई सेवाओं के जरिये 10 शहरों को जोड़ा जाएगा।
इंडिगो ने यह भी कहा कि वह मुंबई महानगर क्षेत्र के दूसरे हवाई अड्डे से अपने परिचालन का विस्तार करने की योजना बना रही है। इसमें समय के साथ और अधिक गंतव्यों को जोड़ा जाएगा।
इंडिगो ने यह भी कहा कि वह मुंबई महानगर क्षेत्र के दूसरे हवाई अड्डे से अपने परिचालन का विस्तार करने की योजना बना रही है। इसमें समय के साथ और अधिक गंतव्यों को जोड़ा जाएगा।
NOV 15, 2025 13:44 IST
आतंकवाद के खतरे पर चर्चा के लिए तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू कश्मीर के नौगाम थाने में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत पर शनिवार को दुख जताया और कहा कि आतंकवाद के खतरे पर चर्चा के लिए तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाने की जरूरत है।
खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "यह सुनकर बहुत दुःख हुआ कि जम्मू कश्मीर के नौगाम में एक थाने में हुए विस्फोट में 9 लोगों की जान चली गई और 24 लोग घायल हो गए। मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।"
उन्होंने कहा कि घायलों का शीघ्र इलाज किया जाना चाहिए और पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिए। खरगे ने कहा, "यह घटनाक्रम दिल्ली में लाल किले के पास हुए कायराना आतंकवादी हमले के कुछ दिनों बाद हुआ है और यह केंद्र सरकार के लिए ख़ुफ़िया तंत्र और आतंकवाद-रोधी तंत्र को मज़बूत करने के लिए एक चेतावनी भी है। वह जवाबदेही से नहीं भाग सकती।"

NOV 15, 2025 13:43 IST
आंध्र प्रदेश: नायडू ने रेमंड समूह की 1,201 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को विशाखापत्तनम में आयोजित 30वें भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) साझेदारी शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन रेमंड समूह की तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनकी कुल लागत 1,201 करोड़ रुपये है।
इन परियोजनाओं में एक सिल्वर स्क्रैप परिधान विनिर्माण पार्क और दो इकाइयां - जेके मैनी ग्लोबल एयरोस्पेस लिमिटेड और जेके मैनी ग्लोबल प्रिसिजन लिमिटेड शामिल हैं।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ''मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने रेमंड समूह की परियोजनाओं की आधारशिला रखी।''
रेमंड समूह 497 करोड़ रुपये की लागत से अनंतपुर जिले के राप्ताडु में सिल्वर स्क्रैप परिधान विनिर्माण पार्क स्थापित कर रहा है।

बिजनौर: आठ साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में वृद्ध गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना थानाक्षेत्र में 67 वर्षीय एक व्यक्ति को अपने घर में आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगीना) अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने शनिवार को बताया कि 13 नवंबर को नगीना थानाक्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी जिसमें उसने आरोप लगाया कि 67 वर्षीय शाहिद ने उसकी आठ साल की बेटी को टॉफी का लालच देकर अपने घर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
शिकायतकर्ता के अनुसार शाहिद बच्ची को रोजाना 10 रुपये देता था।

NOV 15, 2025 10:42 IST
मैं कंबोडिया, थाईलैंड के बीच संघर्षविराम को बरकरार रखने में सफल रहा: ट्रंप का दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि वह अमेरिका की मध्यस्थता से कंबोडिया और थाईलैंड के बीच हुए उस संघर्षविराम समझौते को बनाए रखने में सफल रहे हैं जो टूटने के कगार पर था।
ट्रंप ने सप्ताहांत में फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट के लिए उड़ान भरते समय ‘एयरफोर्स वन’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक विमान) में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने आज ही एक युद्ध रोका है।’’
उन्होंने कहा कि उनके ये कदम दुनिया भर के देशों पर भारी शुल्क लगाने की उनकी इच्छाशक्ति के कारण संभव हुए हैं। ट्रंप का तर्क है कि उनकी देशों पर शुल्क लगाने की रणनीति के कारण अमेरिका को व्यापार और कूटनीतिक लाभ में बड़ी बढ़त मिलती है।

NOV 15, 2025 08:18 IST
आतंकी संबंधों के आरोप में अदालत ने इंजीनियर को 28 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा
पुणे की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को सॉफ्टवेयर इंजीनियर जुबैर हंगरगेकर को 28 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसे महाराष्ट्र एटीएस ने अलकायदा और 'अल कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट' जैसे प्रतिबंधित संगठनों के साथ कथित संबंधों के साथ-साथ कट्टरपंथी गतिविधियों में संदिग्ध संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था।
एटीएस ने इससे पहले अदालत को बताया कि तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के पास से हंगरगेकर का पुराना फोन बरामद किया गया।

NOV 15, 2025 08:17 IST
गुरुग्राम: 'लिव-इन' में रहने वाले जोड़े ने निजी कंपनी के कर्मचारी की हत्या की
गुरुग्राम पुलिस ने एक निजी कंपनी के 40 वर्षीय कर्मचारी की कथित हत्या के आरोप में एक 'लिव-इन' जोड़े को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, जिस कर्मचारी की हत्या की गयी है, मुख्य संदिग्ध उसी कंपनी में उसका अधीनस्थ था और उसने कथित तौर पर गुस्से में आकर हत्या की साजिश रची थी, क्योंकि वह बार-बार उसकी ‘लिव-इन पार्टनर’ से दोस्ती करने की इच्छा जता रहा था।
जिस कर्मचारी की हत्या की गयी है, वह सोनपाल उत्तर प्रदेश के मथुरा का मूल निवासी था। वह गुरुग्राम के खोह गांव में किराएदार के रूप में रहता था और मानेसर के इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुख्य संदिग्ध उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कैमथल गांव निवासी कुशलपाल सिंह उर्फ कौशल (26) और कासगंज के प्रह्लादपुर गांव निवासी उसकी लिव-इन पार्टनर भावना (19) के रूप में हुई है। वे आईएमटी मानेसर के सेक्टर एक स्थित एक आवास में साथ रह रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

NOV 15, 2025 07:58 IST
प्रधानमंत्री मोदी आज सूरत स्टेशन पर बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारत के सबसे महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों में से एक - मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) की समीक्षा के लिए गुजरात में होंगे।
सुबह लगभग 10 बजे प्रधानमंत्री सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। यह 508 किलोमीटर लंबे उस रूट का एक प्रमुख केंद्र है जो भारत को हाई-स्पीड रेल यात्रा के युग में ले जाएगा।
गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा एवं नगर हवेली में फैला यह कॉरिडोर साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई सहित प्रमुख शहरी केंद्रों को जोड़ेगा। इसकी कुल लंबाई में से 352 किलोमीटर गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश में, जबकि 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में है।

श्रीनगर पुलिस स्टेशन पर भीषण दुर्घटनावश विस्फोट
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में शनिवार को एक पुलिस थाने में अचानक एक बड़ा विस्फोट हुआ। इसमें कई लोग हताहत हो गए। यह विस्फोट श्रीनगर जिले के नौगाम पुलिस थाने में हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल के आसपास की इमारतें हिल गईं और शीशे टूटकर बिखर गए।
विस्फोट की तेज आवाज नौगाम इलाके से 5-10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
हालांकि विस्फोट के कारण और हुए नुकसान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिस की एक टीम फरीदाबाद में अंतरराज्यीय सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से बरामद अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक का नमूना ले रही थी।
हालांकि शीर्ष सूत्रों ने किसी भी आतंकी हमले से इनकार किया है, लेकिन आशंका है कि विस्फोटक सामग्री का नमूना लेते समय हुए दुर्घटनावश विस्फोट हो गया। जिसमें कई पुलिसवाले मारे गए।
भीषण विस्फोट के कारण थाने के अंदर खड़े कई वाहनों में आग लग गई और दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस भी थाने पहुंच गईं।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर फरीदाबाद में सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 2900 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया था।