LIVE

15 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़: भारत ने पिनाका रॉकेट सिस्टम का किया सफल परीक्षण, MCD चुनाव में BJP को सिर्फ 3 वोट से मिली शिकस्त

15 नवंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: देवेंद्र फडणवीस ने मुस्लिम धर्मगुरुओं की संस्था उलेमा काउंसिल की मांगों को मानने के लिए महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन पर निशाना साधा। फडणवीस ने कहा कि उलेमा काउंसिल ने एमवीए के सामने 17 मांगें रखी थीं, जिन्हें गठबंधन ने औपचारिक पत्र के माध्यम से स्वीकार कर लिया है। PM मोदी आज बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जमुई जनसभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली को सात महीने बाद नया महापौर मिल गया है। आप के महेश कुमार ने भाजपा के कृष्ण लाल को महज 3 वोटों से हराया। हालांकि आप को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है। उनके आठ सदस्यों ने भाजपा को क्रॉस वोट किया जिससे महेश कुमार को 11 वोट कम मिले। कांग्रेस इस पूरे खेल से बाहर हो गई।

Shashank Shekhar MishraUpdated Nov 15, 2024, 13:55 IST
Follow on Google News
15 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़: भारत ने पिनाका रॉकेट सिस्टम का किया सफल परीक्षण, MCD चुनाव में BJP को सिर्फ 3 वोट से मिली शिकस्त

15 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़: भारत ने पिनाका रॉकेट सिस्टम का किया सफल परीक्षण, MCD चुनाव में BJP को सिर्फ 3 वोट से मिली शिकस्त

15 नवंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: देवेंद्र फडणवीस ने मुस्लिम धर्मगुरुओं की संस्था उलेमा काउंसिल की मांगों को मानने के लिए महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन पर निशाना साधा। फडणवीस ने कहा कि उलेमा काउंसिल ने एमवीए के सामने 17 मांगें रखी थीं, जिन्हें गठबंधन ने औपचारिक पत्र के माध्यम से स्वीकार कर लिया है। PM मोदी आज बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जमुई जनसभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली को सात महीने बाद नया महापौर मिल गया है। आप के महेश कुमार ने भाजपा के कृष्ण लाल को महज 3 वोटों से हराया। हालांकि आप को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है। उनके आठ सदस्यों ने भाजपा को क्रॉस वोट किया जिससे महेश कुमार को 11 वोट कम मिले। कांग्रेस इस पूरे खेल से बाहर हो गई।

  • PM मोदी आज बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर करेंगे जनसभा

  • MCD चुनाव में BJP को सिर्फ 3 वोट से मिली शिकस्त

  • श्रीलंका के संसदीय चुनाव में एनपीपी भारी जीत की ओर अग्रसर

  • यूपी : भांजे की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

NOV 15, 2024 13:55 IST

अंडमान में सरकारी बस के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

उत्तर एवं मध्य अंडमान के बुड्ढा नाला में शुक्रवार को एक सरकारी बस के सड़क किनारे खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि रंगत-मायाबंदर मार्ग पर सुबह करीब साढ़े सात बजे वाहन के ‘ब्रेफ फेल’ हो गए और चालक का उसपर से नियंत्रण खो जाने से यह दुर्घटना हो गई।
NOV 15, 2024 13:47 IST

पाकिस्तान की राह पर बांग्लादेश, संविधान से सेक्युलर 'शब्द' हटाने की मांग

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के गिरने और सत्ता में मोहम्मद युनुस के आने के बाद हिंदुओं पर हमले बढ़े हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2 अगस्त के बाद से अब तक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के 2000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। बांग्लादेश 2022 में हुई जनगणना के अनुसार, देश की जनसंख्या करीब 16.5 करोड़ है। इसमें मुस्लिम आबादी की जनसंख्या 91.04 फीसदी है। 7.95 फीसदी में हिंदू, बौद्ध, ईसाई आबादी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 15, 2024 12:58 IST

नाबालिग पत्नी के साथ सहमति से किया गया सेक्स भी रेप है

पत्नी की रेप की शिकायत करते हुए निचली अदालत ने पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई, अब निचली अदालत के इस फैसले को हाई कोर्ट की पीठ ने बरकरार रखा है। रिपोर्टों के मुताबिक दोषी व्यक्ति शिकायतकर्ता महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। जब महिला गर्भवती हो गई तो बाद में उसने शादी कर ली। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 15, 2024 11:59 IST

नीतीश के फैसले पर पटना हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

हाई कोर्ट ने कहा कि 'लोगों की सेहत ठीक रखने और जीवन स्तर ऊपर उठाने के इस नेक इरादे के साथ राज्य सरकार ने शराबबंदी कानून को 2016 में लागू किया लेकिन कई वजहों से यह शराबबंदी इतिहास के गलत दिशा में चली गई है।' एक पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ जारी डिमोशन के आदेश को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 15, 2024 11:26 IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने उलेमा काउंसिल की मांगों की आलोचना की

देवेंद्र फडणवीस ने मुस्लिम धर्मगुरुओं की संस्था उलेमा काउंसिल की मांगों को मानने के लिए महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन पर निशाना साधा। फडणवीस ने कहा कि उलेमा काउंसिल ने एमवीए के सामने 17 मांगें रखी थीं, जिन्हें गठबंधन ने औपचारिक पत्र के माध्यम से स्वीकार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 15, 2024 10:40 IST

तानाशाह किम जोंग उन ने अचानक दिए ज्यादा से ज्यादा सुसाइड ड्रोन बनाने के आदेश

उत्तर कोरिया अब आत्मघाती हमला करने वाले ड्रोनों का निर्माण करने जा रहा है। ये ड्रोन जमीन और समुद्र दोनों जगह पर हमला करने में सक्षम होंगे। उत्तर कोरिया की आधिकारिक केसीएनए ने कुछ तस्वीरें प्रकाशित कीं जिनमें किम कम से कम दो अलग-अलग तरह के मानवरहित हवाई वाहनों के पास अधिकारियों से बात करते भी नजर आ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 15, 2024 09:40 IST

भारत ने पिनाका रॉकेट सिस्टम का किया सफल परीक्षण

पिनाका रॉकेट सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। DRDO ने पीएसक्यूआर वेलिडेशन टेस्ट के भाग के रूप में निर्देशित पिनाका को टेस्ट किया। राजनाथ सिंह ने सफल परीक्षणों के लिए डीआरडीओ और भारतीय सेना की तारीफ की है और कहा है कि इससे सशस्त्र बलों की तोपखाने की मारक क्षमता में और इजाफा होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 15, 2024 08:49 IST

धुंध में लिपटी दिल्ली, 400 के पार पहुंचा AQI

देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों गैस चैंबर बनी हुई है। हवा में घुले जहर वाले प्रदूषण की वजह से दिल्ली के लोगों का दम घुट रहा है। धुंध में लिपटी दिल्ली पर सांसों का संकट बना हुआ है। खतरनाक वायु प्रदूषण से दिल्ली में बुरा हाल है। शहर के कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम है। दिल्ली के कई इलाकों में सुबह-सुबह धुंध की मोटी परत देखी गई। कई जगहों से ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जहां दृश्यता बेहद ही कम है। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 15, 2024 08:47 IST

SSC परीक्षा में बड़ी धांधली का खुलासा

केंद्रीय एसएससी के परीक्षा केंद्र पर बड़ी धांधली का खुलासा करते हुए पुलिस ने मामले में 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आया है कि कटिहार जिले का रौशन इस गिरोह का मुख्य सरगना है, जिसकी तलाश की जा रही है। जांच में यह बात भी प्रकाश में आयी है कि प्रत्येक छात्र से 10.50 लाख रूपए में सौदा हुआ था। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 15, 2024 07:30 IST

मणिपुर के अशांत इलाकों में केंद्र सरकार ने फिर लगाया 'अफस्पा'

केंद्र सरकार ने मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिरीबाम सहित छह पुलिस थाना क्षेत्रों में सशस्त्र बल अधिनियम (अफस्पा) को फिर से लागू कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि यह निर्णय वहां जारी जातीय हिंसा के कारण लगातार अस्थिर स्थिति को देखते हुए लिया गया है। अफस्पा को लागू करने संबंधी केंद्र सरकार की अधिसूचना उसी दिन आई जिस दिन मणिपुर पुलिस ने मणिपुर के जिरीबाम और चुराचांदपुर जिलों से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा जब्त करने की जानकारी की। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 15, 2024 07:12 IST

PM Modi की रैली से अजित पवार की दूरी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का शोर चरम पर है। राज्य में मतदान को कुछ दिन ही शेष बचे हैं। 20 नवंबर को यहां वोटिंग होगी, इससे पहले सभी पार्टियां अपने-अपने पक्ष में महौल बनाने में जुटी हुई हैं। इस बीच एक सवाल बार-बार उठ रहा है कि क्या महायुति में सब ठीक है? दरअसल, महायुति में शामिल अजित पवार के नेतृत्व वाली शिवसेना चुनाव प्रचार में अलग-थलग दिख रही है। गुरूवार को अजित पवार गुट वाली एनसीपी ने मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भी हिस्सा नहीं लिया, जिससे यह सवाल और भी पुख्ता हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 15, 2024 05:51 IST

बिहार: डीआरआई ने मुजफ्फरपुर में 42 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक व्यक्ति से 42 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। डीआरआई, मुजफ्फरपुर इकाई द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘डीआरआई के अधिकारियों ने बुधवार (13 नवंबर) को मुजफ्फरपुर से एक भारतीय नागरिक से 4.2 किलोग्राम कोकीन (अनुमानित कीमत 42 करोड़ रुपये) जब्त की। भारतीय नागरिक थाईलैंड से भारत में मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त पाया गया।’’
NOV 15, 2024 05:50 IST

गाजियाबाद से बीजेपी उम्मीदवार संजीव शर्मा भारी बहुमत से जीतेंगे: बृजेश पाठक

NOV 15, 2024 05:49 IST

उप्र : भांजे की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की एक अदालत ने एक व्यक्ति को अपने नौ वर्षीय भांजे का अपहरण कर उसकी हत्या करने का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जिला शासकीय अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश वरुण मोहित निगम ने दोषी करार दिए गए ताहिर नामक व्यक्ति पर 57 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
NOV 15, 2024 05:49 IST

श्रीलंका के संसदीय चुनाव में एनपीपी भारी जीत की ओर अग्रसर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पावर पार्टी (एनपीपी) बृहस्पतिवार को हुए संसदीय चुनाव में भारी जीत की ओर बढ़ रही है। स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे तक घोषित शुरुआती परिणाम के अनुसार एनपीपी को 70 प्रतिशत वोट मिले हैं। मुख्य विपक्षी दल समागी जन बालावेगया (एसजेबी) और पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे द्वारा समर्थित नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट (एनडीएफ) को क्रमशः 11 और पांच प्रतिशत वोट मिल पाए हैं। अब तक घोषित परिणाम के अनुसार एनपीपी ने दक्षिणी प्रांत की राजधानी गैले में 70 प्रतिशत से अधिक मतों के साथ निर्णायक जीत हासिल की।
NOV 15, 2024 05:48 IST

MCD चुनाव में BJP को सिर्फ 3 वोट से मिली शिकस्त

दिल्ली को सात महीने बाद नया महापौर मिल गया है। आप के महेश कुमार ने भाजपा के कृष्ण लाल को महज 3 वोटों से हराया। हालांकि आप को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है। उनके आठ सदस्यों ने भाजपा को क्रॉस वोट किया जिससे महेश कुमार को 11 वोट कम मिले। कांग्रेस इस पूरे खेल से बाहर हो गई।
NOV 15, 2024 05:48 IST

PM मोदी आज बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर करेंगे जनसभा

PM मोदी आज बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जमुई जनसभा को संबोधित करेंगे।