देश

SSC परीक्षा में बड़ी धांधली का खुलासा, 35 आरोपी गिरफ्तार; लाखों रुपए कैश बरामद

SSC Exam: केंद्रीय एसएससी के परीक्षा केंद्र पर बड़ी धांधली का खुलासा करते हुए पुलिस ने मामले में 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आया है कि कटिहार जिले का रौशन इस गिरोह का मुख्य सरगना है, जिसकी तलाश की जा रही है। जांच में यह बात भी प्रकाश में आयी है कि प्रत्येक छात्र से 10.50 लाख रूपए में सौदा हुआ था।

Image

एसएससी की परीक्षा में धांधली का खुलासा, 35 लोग गिरफ्तार

Photo : iStock

Bihar SSC Exam: बिहार की पूर्णिया पुलिस ने केंद्रीय एसएससी के परीक्षा केंद्र पर बड़ी धांधली का खुलासा करते हुए मामले में 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सात कर्मचारी और फर्जी परीक्षार्थी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय चयन आयोग की उड़नदस्ता की टीम की भूमिका संदिग्ध है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.50 लाख नकद के साथ तीन लैपटॉप, एक प्रिंटर, 18 मोबाइल, दो मोटरसाइकिल, दो कार, 12 ब्लैंक चेक, 22 एटीएम कार्ड, 52 आधार कार्ड, 40 ई-प्रवेश पत्र आदि बरामद किए हैं।

10.50 लाख रूपये में हुआ सौदा

पूर्णिया सदर थाने के हांसदा रोड में ‘डिजिटल एक्जामिनेशन सेन्टर’ के नाम के परीक्षा केन्द्र पर एमटीएस की परीक्षा संचालित की गई। पुलिस को परीक्षा में धांधली की भनक लगी थी। सूचना के आलोक में पुलिस की टीम ने जब बताए सेन्टर पर छापामारी की तो वहां 12 फर्जी परीक्षार्थी पुलिस के हाथ लगे। छानबीन के दौरान फर्जी छात्रों का बायोमेट्रिक हाजरी का मिलान नहीं हो पाया। निरीक्षण के दौरान बगल के भवन में 12 मूल परीक्षार्थी तथा दो अन्य व्यक्ति मौजूद पाए गए। पुलिस जांच में यह बात प्रकाश में आयी है कि कटिहार जिले का रौशन इस गिरोह का मुख्य सरगना है, जिसकी तलाश की जा रही है। जांच में यह बात भी प्रकाश में आयी है कि प्रत्येक छात्र से 10.50 लाख रूपये में सौदा हुआ था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article