ताजा खबर (14 Nov 2025), बिहार चुनाव रिजल्ट समाचार, टुडे हिंदी न्यूज़ : बिहार में भारी अंतर से सरकार बनाती दिख रही NDA; बिहार में प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने दी NDA को बधाई
Taza Khabar (ताजा खबर) 14 Nov 2025, बिहार चुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chunav) समाचार, टुडे बिहार न्यूज़: वोट काउंटिंग लाइव इलेक्शन कमिशन, Bihar Election Result Live Updates in Hindi: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के वोटिंग की गिनती जारी है। एनडीए बिहार में क्लीनस्वीप करती दिख रही है। एनडीए 192 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 50 से नीचे सिमटती दिख रही है। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 14 नवंबर (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...
ताजा खबर (14 Nov 2025), बिहार चुनाव रिजल्ट समाचार, टुडे हिंदी न्यूज़ : बिहार में भारी अंतर से सरकार बनाती दिख रही NDA; बिहार में प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने दी NDA को बधाई
नासा का मंगल मिशन
NASA ने आज, 13 नवंबर 2025 को, अपने दो उपग्रहों Blue और Gold को मंगल ग्रह की ओर रवाना किया है, जो मिशन ESCAPADE के तहत हैं। इस मिशन का उद्देश्य मंगल ग्रह की ऊपरी वायुमंडल, सोलर विंड्स तथा ग्रह की चुंबकीय क्षेत्र प्रतिक्रिया का अध्ययन करना है - खासकर यह समझने के लिए कि कैसे मंगल ने अपनी मोटी वायुमंडलीय परत खोई थी।
पुणे में एक और जमीन घोटाला
पुणे जिले में पशुपालन विभाग से संबंधित 15 एकड़ के सरकारी भूखंड को कथित तौर पर राज्य के नियमों का उल्लंघन करके बेचे जाने के मामले में महानिरीक्षक पंजीकरण (आईजीआर) ने एक अधिकारी को निलंबित कर उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिंपरी चिंचवाड़ के तथावडे में स्थित जमीन को गैर-हस्तांतरणीय श्रेणी में वर्गीकृत किए जाने के बावजूद 33 करोड़ रुपये में बेच दिया गया। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार की पूर्व अनुमति के बिना संपत्ति को बेचा नहीं जा सकता। आईजीआर ने हवेली नंबर 17 के वरिष्ठ लिपिक और प्रभारी उप-रजिस्ट्रार (श्रेणी II) विद्या शंकर बाडे (सांगले) को निलंबित कर दिया। पंजीकरण और स्टांप के उप महानिरीक्षक और जिला रजिस्ट्रार द्वारा की गई संयुक्त जांच में पाया गया कि बाडे ने हस्तांतरण पर स्पष्ट प्रतिबंधों के बावजूद बिक्री विलेख पंजीकृत किया था।’’
आज की ताजा खबर (14 Nov 2025): राजद की करारी शिकस्त पर भड़के लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप
आज की ताजा खबर (14 Nov 2025): बिहार में प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने दी NDA को बधाई
आज की ताजा खबर (14 Nov 2025): महागठबंधन को धूल चटा 'चिराग' के नेताओं ने लूटी महफिल
आज की ताजा खबर (14 Nov 2025): 'मैं बिहार की बहनों से वादा करता हूं कि...', NDA की प्रचंड जीत से गदगद अमित शाह
आज की ताजा खबर (14 Nov 2025): बिहार में खिला 'कमल', 200 के पार पहुंची NDA; 'लालटेन' की बुझी 'लौ
आज की ताजा खबर (14 Nov 2025), Delhi News: दिल्ली के द्वारका में अवैध रूप से रह रहे 23 विदेशी नागरिकों को वापस भेजने का आदेश
आज की ताजा खबर (14 Nov 2025), Haryana News: हरियाणा के रोहतक में मुठभेड़ के बाद दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
आज की ताजा खबर (14 Nov 2025), Anil Ambani News:अनिल अंबानी ने फेमा मामले में ईडी के समक्ष ‘डिजिटल माध्यम' से हाजिर होने की पेशकश की
यह जांच जयपुर-रींगस राजमार्ग परियोजना से संबंधित है।
आज की ताजा खबर (14 Nov 2025), Bihar Election News: कांग्रेस ने ‘मतगणना में अनियमितताओं' का लगाया आरोप
आज की ताजा खबर (14 Nov 2025), By Election News: शिअद उम्मीदवार को पछाड़कर ‘आप' उम्मीदवार हरमीत संधू आगे
आज की ताजा खबर (14 Nov 2025), Vice President News: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन विशाखापत्तनम पहुंचे, राज्यपाल अब्दुल नजीर ने स्वागत किया
आज की ताजा खबर (14 Nov 2025), By Election Telangana News: मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार आगे
आज की ताजा खबर (14 Nov 2025), Bihar Election News: शुरुआती रुझानों में NDA 49 सीट पर, ‘इंडिया' गठबंधन 39 सीट पर आगे
आज की ताजा खबर (14 Nov 2025), By Election Telangana News: जुबली हिल्स विधानसभा उचुनाव के लिए मतगणना शुरू
आज की ताजा खबर (14 Nov 2025), By Election News: उपचुनावों के लिए भी शुरू हुई मतगणना
आज की ताजा खबर (14 Nov 2025), Bihar Election News: बिहार में शुरू हुई मतगणना
आज की ताजा खबर (14 Nov 2025), Assam News: दिल्ली विस्फोट को लेकर सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक' पोस्ट के लिए 17 लोग गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में कतई बर्दाश्त न करने का रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, “हम 100 से अधिक सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रहे हैं और जहां भी हमें आतंकवाद के प्रति स्पष्ट प्रोत्साहन या संबंध मिला है, हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और जब तक हम पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को नहीं तोड़ देते, तब तक हम ऐसा करना जारी रखेंगे।” मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि असम की स्थिति उन आतंकी मॉड्यूल से बहुत अलग है जिनके कारण दिल्ली में विस्फोट हुआ।
