
आज की ताजा खबर, 14 नवंबर, 2022: बंगाल के खिलाफ कुछ लोग रच रहे साजिश, हमें करना चाहते बदनाम- बोलीं ममता
आज की ताजा खबर 14 नवंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि राज्य के विरूद्ध एक साजिश रची जा रही है जिसके तहत सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने राज्य के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की खातिर धनराशि रोक देने की केंद्र से अपील करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की ‘उनकी बंगाल विरोधी हरकत’ को लेकर आलोचना की। श्रद्धा मर्डर केस पर दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा है- ये चौंकाने और दिल दहलाने वाला मामला है। दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज़ कर ली है। आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है कि 6 महीने पहले इतनी बड़ी घटना को कोई अंजाम देता है और उसका पता भी नहीं चलता। मैं चाहती हूं कि दिल्ली पुलिस बताए कि क्या ये आदमी अकेले ऑपरेट कर रहा था, क्या इसके साथ कोई गैंग भी थी? मामले में सख्त कार्रवाई हो और आरोपी को कड़ी सज़ा दी जाए। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें: