LIVE

आज की ताजा खबर, 14 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी स्लोवाकिया के दौरे के लिए नीस से हुए रवाना, रियो डी जेनेरियो में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में छह लोगों की मौत

आज की ताजा खबर, 14 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस पहुंच गए हैं। उन्होंने आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मुलाकात की। नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकराने के बाद एक बस पलट गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए। नोएडा पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर 14 जून को साइन होने वाले हैं।

Piyush KumarUpdated Jun 14, 2026, 22:55 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 14 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी स्लोवाकिया के दौरे के लिए नीस से हुए रवाना, रियो डी जेनेरियो में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में छह लोगों की मौत

आज की ताजा खबर, 14 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी स्लोवाकिया के दौरे के लिए नीस से हुए रवाना, रियो डी जेनेरियो में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में छह लोगों की मौत

आज की ताजा खबर, 14 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस पहुंच गए हैं। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ यहां मुलाकात की। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने मिलकर फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया। नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकराने के बाद एक बस पलट गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए। नोएडा पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। समुद्र से भारत के लिए एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। आज ओमान के रस अल हद्द के पास डूब रहे जहाज 'एमएसवी विराट 1' से सभी 14 भारतीयों को अमेरिकी नौसेना के सहयोग से सुरक्षित बचा लिया गया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद अमेरिका की ओर से दिए गए बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए रविवार को कहा कि ’’कंप्रोमाइज्ड पीएम’’ (समझौता कर चुके प्रधानमंत्री) एक ’’आज्ञाकारी नौकर’’ की तरह सुनते हैं और ’’आदेशों’’ का पालन करते हैं। गांधी ने कहा कि ’’कोई कंप्रोमाइज्ड पीएम’’ देश के सम्मान की रक्षा नहीं करेगा क्योंकि जो देश का अपमान करते हैं, वह उन्हीं के वश में हैं।

अमेरिका ने हाल में कहा था कि उसने भारत को बता दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकेबंदी का कोई भी उल्लंघन और ईरानी तेल का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को यह बात कही थी। जयशंकर ने ओमान तट के पास पोतों पर अमेरिकी हमलों में भारतीय नागरिकों की मौत पर कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को रुबियो से बात की थी। गांधी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर लिखा, ’’अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की हत्या के चंद दिन बाद- न अफसोस, न माफी। उल्टा, अमेरिका ने आदेश देना जारी रखा है।’’

JUN 14, 2026 22:54 IST

रियो डी जेनेरियो में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में छह लोगों की मौत

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के पश्चिमी क्षेत्र में रविवार सुबह दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर हो गई, जिससे उनमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने यह जानकारी दी। रियो डी जेनेरियो के सैन्य दमकल विभाग के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टरों में से एक कार के शोरूम पर गिर गया, जहां कई इलेक्ट्रिक वाहन खड़े थे। इससे वहां आग लग गई, जिसे बाद में बुझा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस टक्कर के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
JUN 14, 2026 22:54 IST

पीएम मोदी स्लोवाकिया के दौरे के लिए नीस से रवाना हुए

JUN 14, 2026 21:55 IST

रोहिताश्य रॉय झारखंड के नए एडवोकेट जनरल नियुक्त हुए

JUN 14, 2026 21:28 IST

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने एआई, व्यापार और बुनियादी ढांचे पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), स्टार्टअप, व्यापार, बुनियादी ढांचा और स्वास्थ्य समेत कई क्षेत्रों पर बातचीत की। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने अहम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी शनिवार रात फ्रांस के नीस शहर पहुंचे और मैक्रों के साथ ’भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "भारत-फ्रांस साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की, जिसमें उन्होंने भारत-फ्रांस विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति का जायजा लिया।" जायसवाल ने लिखा, "दोनों नेताओं ने नवाचार, व्यापार एवं निवेश, टिकाऊ समाधानों, सुरक्षा, संस्कृति और दोनों देशों की जनता के स्तर पर संबंधों जैसे विषयों पर चर्चा की।" उन्होंने कहा, "इस बैठक के दौरान नवाचार और एआई, विज्ञान और अंतरिक्ष, स्टार्टअप और फिनटेक, व्यापार और बुनियादी ढांचा, परिवहन और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों मेकई परिणाम उभरकर सामने आए। दोनों नेताओं ने अहम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।" शनिवार को नयी दिल्ली से नीस के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने कहा कि भारत के रणनीतिक दृष्टिकोण में फ्रांस का एक खास स्थान है और यह दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को और मजबूत करता है। यात्रा के दौरान मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे, जहां उनकी मुलाक़ात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के अन्य नेताओं से होगी।
JUN 14, 2026 20:15 IST

दिल्ली के राजौरी गार्डन में कपड़ों के शोरूम में आग लगी

पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन मार्केट में रविवार दोपहर कपड़ों के एक शोरूम में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना अपराह्न 3:55 बजे मिली। उन्होंने बताया कि आग मुख्य बाजार इलाके में मौजूद एक इमारत की पहली मंजिल पर लगी, जहां लगभग 300 वर्ग गज में फैला कपड़ों का शोरूम है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर शाम लगभग 4:20 बजे काबू पा लिया गया।
JUN 14, 2026 19:03 IST

अयोध्या में पति के अंतिम संस्कार के कुछ घंटे बाद पत्नी की मौत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार को 80 वर्षीय व्यक्ति के अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटे बाद उनकी पत्नी की भी मौत हो गई। रेवली गांव के निवासियों ने बताया कि रविवार तड़के अंतिम सांस लेने वाले भगवान तिवारी का सुबह अंतिम संस्कार किया गया जबकि कुछ ही घंटे बाद उनकी पत्नी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। एक ही दिन पति और पत्नी के निधन से परिवार शोक में है। भगवान तिवारी की अंत्येष्टि की जा रही थी, तो किसी ने भी सोचा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद उनकी पत्नी की भी उसी घर से अंतिम यात्रा निकलेगी। ग्रामीणों के मुताबिक, तिवारी की अंत्येष्टि पूर्वाह्न 11 बजे की गई, जबकि दोपहर में उनकी पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा और परिजन के कुछ समझने से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने कहा कि तिवारी और उनकी पत्नी कई दशकों से हर सुख दुख में एक दूसरे का साथ निभाते थे और उम्र बढ़ने पर भी वे एक दूसरे का सहयोग करते थे।
JUN 14, 2026 16:05 IST

देहरादून में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, 12 के खिलाफ मामला दर्ज

देहरादून के बैरागीवाला गांव में हुई झड़प में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 44 वर्षीय स्थानीय पदाधिकारी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि उसके परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान विनोद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, विनोद की शनिवार को सिंचाई को लेकर हुए एक विवाद में हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद प्रशासन ने आरोपियों से जुड़े कथित ’’अवैध’’ निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें गिरा दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद भीड़ ने ’’जय श्री राम’’ के नारे लगाए।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम छह बजे से साढ़े छह बजे बजे के बीच विनोद का अपने ही गांव के इम्तियाज के खेत की सिंचाई को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद लाठियों, लकड़ी के पट्टों, हथौड़ों और फावड़ों से लैस 40 से अधिक लोगों का एक समूह विनोद के घर पहुंचा और परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि सिर पर हथौड़े से वार किए जाने के कारण विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हमले में विनोद के भाइयों अशोक और राजेश तथा भाभी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि विनोद भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि विनोद की इतनी निर्ममता से हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चौहान ने लोगों से शांति बनाए रखने, धैर्य रखने और निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस पर भरोसा करने की अपील भी की। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई अशोक की शिकायत के आधार पर 12 नामजद आरोपियों और 30 से 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, दंगा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में रज्जाक, इम्तियाज, अमन, यूनुस, शाहबाज, शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, जावेद और इंतजार के नाम शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने ’पीटीआई-भाषा’ से कहा, ’’कथित हत्या के मामले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।’’ इस बीच, दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के घरों पर कथित तौर पर पथराव किया और उनकी संपत्ति में तोड़फोड़ की। शनिवार रात गांव में प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी की भी तैनाती की गई।
JUN 14, 2026 16:03 IST

ओमान तट पर भारतीय चालक दल वाले जहाज से जुड़ी घटना की जानकारी मिली

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच, मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को कहा कि उसे ओमान के तट के पास एक ऐसे जहाज से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है, जिसमें भारतीय चालक दल के 14 सदस्य सवार थे। भारतीय मिशन ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह घटना किस प्रकार की थी। दूतावास ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ओमानी अधिकारियों और घटनास्थल के आसपास मौजूद जहाज खोज एवं बचाव अभियान में समन्वय कर रहे हैं। मिशन ने कहा, ’’मिशन को ओमान तट के पास भारतीय ध्वज वाले ’मैकेनाइज्ड सेलिंग वेसल’ (एमएसवी) ’विराट 1’ से संबंधित एक घटना की जानकारी मिली है, जिसमें कथित रूप से भारतीय चालक दल के 14 सदस्य सवार थे। पिछले सप्ताह ओमान के तट पर तब तनाव की स्थिति देखने को मिली, जब क्षेत्र में भारतीय चालक दल के सदस्यों वाले तीन जहाज अमेरिकी हमले की चपेट में आ गये। इनमें से एक में सवार तीन नाविकों की मौत हो गई थी।
JUN 14, 2026 16:01 IST

नोएडा में डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, 17 यात्री घायल

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही एक बस रविवार को नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिससे 17 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि चालक को वाहन चलाते समय संभवत: झपकी आ गई। पुलिस ने कहा, ’’घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हादसे में घायल 17 यात्रियों को जिला अस्पताल ले जाया गया।’’ पुलिस ने बताया कि सभी यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि यातायात विभाग ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
JUN 14, 2026 15:37 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस शहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले।

JUN 14, 2026 15:23 IST

नूंह में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से कार की टक्कर, चार लोगों की मौत

हरियाणा के नूंह जिले में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि उसी परिवार के एक बच्चे सहित दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक कार में छह लोग सवार होकर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे और सुबह करीब साढ़े छह बजे बजे रावा और बघोला गांव के बीच एक्सप्रेसवे के पिलर संख्या 64 के पास सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से कार की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पूनम जादौन (37), उनकी बेटी खुशी (16) और बेटे कान्हा उर्फ दुग्गी (14) के रूप में की है। ये सभी मूलरूप से राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के नवाली गांव के निवासी थे और वर्तमान में जयपुर में रहते थे। उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले चौथे व्यक्ति की पहचान केशव यादव (22) के रूप में हुई है, जो राजस्थान के कोटपूतली का निवासी था और जादौन परिवार का किरायेदार था। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।
JUN 14, 2026 14:33 IST

‘आज्ञाकारी नौकर' की तरह आदेशों का पालन करते हैं हमारे प्रधानमंत्री: राहुल ने अमेरिकी बयानों पर कहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद अमेरिका की ओर से दिए गए बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए रविवार को कहा कि ’’कंप्रोमाइज्ड पीएम’’ (समझौता कर चुके प्रधानमंत्री) एक ’’आज्ञाकारी नौकर’’ की तरह सुनते हैं और ’’आदेशों’’ का पालन करते हैं। गांधी ने कहा कि ’’कोई कंप्रोमाइज्ड पीएम’’ देश के सम्मान की रक्षा नहीं करेगा क्योंकि जो देश का अपमान करते हैं, वह उन्हीं के वश में हैं।
अमेरिका ने हाल में कहा था कि उसने भारत को बता दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकेबंदी का कोई भी उल्लंघन और ईरानी तेल का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को यह बात कही थी। जयशंकर ने ओमान तट के पास पोतों पर अमेरिकी हमलों में भारतीय नागरिकों की मौत पर कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को रुबियो से बात की थी।
गांधी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर लिखा, ’’अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की हत्या के चंद दिन बाद- न अफसोस, न माफी। उल्टा, अमेरिका ने आदेश देना जारी रखा है।’’
JUN 14, 2026 12:41 IST

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम' श्रेणी में दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिन में गरज-चमक के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता ’मध्यम’ श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 143 दर्ज किया गया।
JUN 14, 2026 11:28 IST

पालघर में दो बहनों से दुष्कर्म का आरोपी गुजरात में पकड़ा गया

महाराष्ट्र के पालघर में महिला और उसकी नाबालिग बहन से कथित तौर पर दुष्कर्म तथा ब्लैकमेल करने के मामले में फरार 23 वर्षीय व्यक्ति को गुजरात के भरूच से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह गिरफ्तारी आरोपी की तलाश में कई राज्यों में चलाए गए अभियान के बाद हुई है। अपराध का मामला दो सप्ताह पहले पालघर जिले के दहानू क्षेत्र में सामने आने के बाद से आरोपी फरार था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लगातार की गई तलाश और कार्रवाई के बाद आरोपी को शनिवार रात भरूच से गिरफ्तार कर लिया गया।
JUN 14, 2026 09:03 IST

केरल के विद्यालयों में 26 जून को शुरू किए जाएंगे नशा-विरोधी अभियान : गृह मंत्री

केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने कहा है कि 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर राज्य के विद्यालयों में कई नए नशा-विरोधी अभियान शुरू किए जाएंगे। चेन्निथला ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि सभी विधायकों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों सहित इन अभियानों का उद्घाटन करने का फैसला किया है। उन्होंने सरकार की नशा-विरोधी पहल ’ऑपरेशन तूफान’ का जिक्र करते हुए सभी लोगों से राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर इससे जुड़ने और केरल को नशा-मुक्त बनाने में मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस राज्य में मादक पदार्थों की बिक्री, वितरण और उत्पादन में शामिल सभी लोगों को पकड़ेगी। मंत्री ने ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों से इन्हें बंद करने की अपील की।
JUN 14, 2026 06:52 IST

US Iran Peace Deal: अमेरिका-ईरान के बीच आज डील संभव: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर 14 जून को साइन होने वाले है। इस डील के साथ ही तुरंत स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को खोल दिया जाए
JUN 14, 2026 06:52 IST

Noida Road Accident: नोएडा में जबरदस्त सड़क हादसा

नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकराने के बाद एक बस पलट गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए। नोएडा पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
JUN 14, 2026 06:52 IST

PM Modi France Visit: राष्ट्रपति मैक्रों से मिलेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस पहुंच गए हैं। वे आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे। मोदी और मैक्रों के बीच भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।