
आज की ताजा खबर, 13 नवंबर, 2022: तमिलनाडु के इस जिला में बारिश का अलर्ट, स्कूल और कॉलेज हुए बंद
आज की ताजा खबर 13 नवंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today: तमिलनाडु में बारिश के अलर्ट के चलते Mayiladuthurai जिला में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत सरकार का मुख्य केंद्र बिंदु राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना है और भारत पर बुरी नजर डालने वाले को अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। इससे पहले, ट्रांसमिशन टावर से उतरने के बाद आप के पूर्व पार्षद हसीब-उल-हसन ने दिल्ली में रविवार को आरोप लगाया कि संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, आतिशी...तीनों भ्रष्ट हैं। उन्होंने ही टिकट दो से तीन करोड़ रुपए में बेचे हैं। इससे पहले, दिल्ली हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के एक कॉलेज को नीट-स्नातक 2022 के लिए छात्रों की संख्या बढ़ाने की अनुमति देते हुए कहा कि योग्य चिकित्सकों की बढ़ती जरूरत को पूरा करने के लिए चिकित्सा बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना जरूरी है। उच्च स्तरीय कॉलेजों को चिकित्सा पेशेवरों की संख्या बढ़ाने के अवसर से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। इस बीच खबर है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं।वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के मामले में रिहा हुई दोषियों में से एक नलिनी श्रीहरन ने रविवार को यहां कहा कि प्रियंका गांधी ने उनसे वर्ष 2008 में जेल में मुलाकात के दौरान अपने पिता राजीव गांधी की हत्या के बारे में पूछा, जबकि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में मुसलमानों को दी गई जमीन पर मस्जिद का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह जानकारी मस्जिद निर्माण का कार्य कर रहे ट्रस्ट ने दी। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें: