ताजा खबर: Taza Khabar, 13 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजे 2023 Live Updates
यूपी नगर निकाय चुनाव नतीजे 2023 Live Updates
यूपी निकाय चुनाव वार्ड वाइज नतीजे 2023 Live Updates
आज की ताजा खबर LIVE: रामजन्मभूमि के पास से मुस्लिम प्रत्याशी की जीत
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के नायक-महंत राम अभिराम दास के नाम पर रखे गए वार्ड से सुल्तान अंसारी ने पार्षद पद के लिए बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पर्चा भरा था। वोट प्रतिशत के हिसाब से इस वार्ड में हिंदू समुदाय के 3844 मतदाताओं के मुकाबले सिर्फ़ 440 मुस्लिम वोटर हैं। यहां 10 उम्मीदवार मैदान में थे। कुल पड़े 2388 मतों में अंसारी को 996 मत मिले जो करीब 42 फीसद है। ...पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर LIVE: कर्नाटक चुनाव में इन 65 सीटों पर जीती भाजपा
कर्नाटक चुनाव में बीजेपी को हार मिली है। सत्ता बीजेपी के हाथ से निकलकर कांग्रेस के पास चली गई है। बीजेपी ने राज्य में कुल 65 सीटें हासिल की हैं। ...पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर LIVE: बसवराज बोम्मई इस्तीफा सौंपने राजभवन पहुंचे
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई इस्तीफा सौंपने के लिए राजभवन पहुंचे हैं। ...पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर LIVE: सलमान खान ने ममता बनर्जी से की मुलाकात
बॉलीवुड के भाईजान के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता सलमान खान पश्चिम बंगाल पहुंचे है, उन्होंने सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की है, खास बात ये कि सलमान खान को धमकी के मद्देनजर उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे। ...पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर LIVE: परिणीति- राघव की हुई सगाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा से सगाई कर ली है। कपल ने दिल्ली में कपूरथला हाउस में सगाई की। ...पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर LIVE: यूपी निकाय चुनाव में जीत पर सीएम योगी गदगद
प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया और प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में BJP के मेयर प्रत्याशियों की जीत पर खुशी जताई। ...पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर LIVE: PM मोदी ने कांग्रेस को दी जीत की बधाई
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को बधाई दी और लोगों की आंकाक्षाओं को पूरा करने के लिए भी कांग्रेस को उन्होंने शुभकामनाएं भी दीं। ...पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर LIVE: कनार्टक में जीत के बाद खड़गे का बयान
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 'आने वाले दिनों में भी जहां-जहां राज्यों के चुनाव होंगे वहां हम कर्नाटक की तरह चुनाव जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। ...पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर LIVE: कर्नाटक जीत पर बोले राहुल गांधी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बंपर जीत पर राहुल गांधी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'सबसे पहले मैं कर्नाटक की जनता को, सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई और धन्यवाद देता हूं। ...पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर LIVE: केशव मौर्य ने ली अखिलेश की चुटकी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निकाय चुनाव में सपा की दुर्गति पर चिंता जताने की बजाय कर्नाटक में कांग्रेस के प्रदर्शन पर खुश हैं। इसको लेकर शनिवार को उन्होंने ट्वीट भी किया और भाजपा की जमकर आलोचना की, जिसके बाद यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने उनकी चुटकी ले ली है। ...पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर LIVE: कौन हैं BSP की लता वाल्मीकि
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ का जलवा बरकरार है। अब तक सामने आए चुनावी रुझानों में 17 महापौर प्रत्याशियों में भाजपा ने 16 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि, आगरा मेयर की एकमात्र सीट ऐसी है, जहां भाजपा पीछे चल रही है। यहां से बसपा प्रत्याशी डॉ. लता वाल्मीकि आगे चल रही हैं। उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...कर्नाटक के नतीजों से पहले ही दिल्ली में कांग्रेस का जश्न
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर आने से पहले ही कांग्रेस के खेमे में जश्न मनने लगा। शनिवार (13 मई, 2023) को सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास देश की राजधानी नई दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हेडक्वार्टर के बाहर न सिर्फ पटाखे फोड़े गए, बल्कि मिठाई भी बांटी गई। चुनाव के दौरान जो हनुमान जी सियासी मुद्दा बने, उनके गेट-अप में एक व्यक्ति भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा और उनके पहुंचते ही वहां जय बजरंगबली के नारे लगने लगे। इस बीच, कर्नाटक के कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार ने बेंगलुरू में अपने आवास के बाहर मिठाई वितरण किया। पढ़ें पूरी खबर...बैंक एक जून से खोज-खोज कर लौटाएंगे आपके पैसे
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों में पड़े बिना दावे वाले डिपॉजिट्स के वारिस को खोजने के लिए अभियान चलाने का ऐलान किया है। RBI ने बैंकों के लिए ‘100 Days 100 Pays’ कैंपन की घोषणा की है। इससे देश के प्रत्येक जिले में 100 दिनों के भीतर बैंक के टॉप 100 अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स (Unclaimed Deposits) रकम का पता लगाया जाएगा और उसका निपटान किया जाएगा। केंद्रीय बैंक 10 साल से अधिक समय तक अनक्लेम्ड वाले डिपॉजिट लौटाने की मुहिम शुरू करेगी। मैच्योरिटी के 10 साल बाद तक रकम का कोई वारिस नहीं तो रकम अनक्लेम्ड के तौर पर अलग खाते में चली जाती है।कर्नाटक और यूपी निकाय चुनाव के आने लगे रुझान
कर्नाटक विधानसभा और उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के रुझान आना शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों पर जहां भाजपा 13 सीटों पर आगे चल रही हैं, तो वहीं कानपुर में बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार सबसे आगे निकलती दिख रही हैं। वहीं कर्नाटक में भी कांग्रेस 114 सीटों पर आगे चल रही है।आज की ताजा खबर 13 मई 2023 LIVE: अब से महज कुछ देर बाद काउंटिंग
कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के साथ साथ यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए मतों की गिनती अब से कुछ देर बाद शुरू होने जा रही है।आज की ताजा खबर 13 मई 2023 LIVE: उपचुनाव के नतीजे भी आज
कर्नाटक और यूपी नगर निकाय चुनाव के साथ साथ यूपी और पंजाब के उप चुनाव के नतीजे भी आने वाले हैं।आज की ताजा खबर 13 मई 2023 LIVE: पाकिस्तान में मॉर्शल लॉ नहीं
पाकिस्तानी सेना का कहना है कि देश में मार्शल लॉ लगाने का सवाल ही नहीं उठता। सेना सिविल सरकार के कामकाज में दखल नहीं करती है।आज की ताजा खबर 13 मई 2023 LIVE: लाहौर पहुंचे इमरान खान
इस्लमाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद इमरान खान अपने घर लाहौर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।आज की ताजा खबर 13 मई 2023 LIVE: यूपी निकाय काउंटिंग 8 बजे से
यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए वोटों गिनती 8 बजे से शुरू होने जा रही है। 17 नगर निगमों के नतीजों पर हर किसी की नजर है।आज की ताजा खबर 13 मई 2023 LIVE: कर्नाटक में काउंटिंग 8 बजे से
कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के लिए गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी।राष्ट्रपति मुर्मू से आज रात 8 बजे मिलेगा INDIA Bloc का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, राहुल गांधी-खरगे भी रहेंगे मौजूद
'मैं एकाधिकार के खिलाफ हूं', स्टारलिंक विवाद पर राहुल गांधी का बयान; बोले- भाई-भतीजावाद का पूंजीवाद तोड़ेंगे
US PERM Process Suspended: TCS, Infosys और Microsoft समेत आठ टेक कंपनियों पर रोक, भारतीयों पर कितना पड़ेगा असर?
'PM मोदी को गाली बर्दाश्त नहीं', CJP से पहले सड़कों पर उतरी लाल हिट जनता पार्टी, सरकार के समर्थन में किया प्रदर्शन
जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के 10 साल पूरे होने पर सुप्रीम कोर्ट में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, CJI सूर्यकांत करेंगे उद्घाटन
© 2026 Times Horizon Private Limited
