देश

Karnataka Election: CM पर अंतिम फैसला हाईकमान का- खड़गे का बड़ा बयान, बोलीं प्रियंका- गारंटियों को लागू करेगी कांग्रेस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 13, 2023, 03:37 PM IST

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। BJP ने कर्नाटक में येदियुरप्पा जैसा कद्दावार नेता के हाथ से कमान लेकर बोम्मई को सत्ता सौंपी थी। हालांकि, अब रिजल्ट से साफ है कि कर्नाटक में बोम्मई दांव नहीं चला है।

Image

मल्लिकार्जुन खड़गे प्रियंका गांधी (ट्विटर)

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया है। कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बंपर जीत पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटक की जनता को तहे दिल से धन्यवाद। ये आपके मुद्दों की जीत है। ये कर्नाटका की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है। ये देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है। कर्नाटक कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं को मेरी शुभकामनाएं। आप सबकी मेहनत रंग लाई। कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ कर्नाटका की जनता को दी गई गारंटियों को लागू करने का काम करेगी। जय कर्नाटक, जय कांग्रेस।'

मल्लिकार्जुन खड़गे ने CM के नाम पर कही बड़ी बात

वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 'आने वाले दिनों में भी जहां-जहां राज्यों के चुनाव होंगे वहां हम कर्नाटक की तरह चुनाव जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। कर्नाटक के विधायकों की बैठक होगी, इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर सभी की जो सहमति बनेगी उसे हाईकमान के सामने रखा जाएगा। हाईकमान अंतिम फैसला लेगा।

देश को मोहब्बत अच्छी लगती है- राहुल गांधी

इससे पहले कांग्रेस पार्टी की बंपर जीत पर राहुल गांधी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'सबसे पहले मैं कर्नाटक की जनता को, सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई और धन्यवाद देता हूं। जो काम किया है हमारे लोगों ने, उनका आभार। कर्नाटक के चुनाव में एक तरफ पूंजीवादियों की ताकत थी और दूसरी तरफ गरीब थे। हम गरीबों के मुद्दे पर लड़े. हमने मोहब्बत से लड़ाई लड़ी और जनता ने हमें दिखाया कि मोहब्बत इस देश को अच्छी लगती है। ये सबकी जीत है, कर्नाटक की जीत है। कर्नाटक में नफरत की बाजार बंद। हमने 5 वादे किए और वो पहले दिन पूरा होगा।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article