
आज की ताजा खबर, 13 मार्च 2024: BJP ने जारी की 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची; चुनावी बॉण्ड पर SBI ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा;
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 13 मार्च 2024 और बड़ी खबरें: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट दिया गया है। पार्टी ने दूसरी लिस्ट में नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर जैसे दिग्गजों पर भी दांव खेला है। वहीं, एसबीआई ने उच्चतम न्यायालय में अनुपालन हलफनामा दायर कर कहा कि उसने निर्वाचन आयोग को चुनावी बॉण्ड का विवरण प्रस्तुत कर दिया है। एसबीआई ने शीर्ष अदालत से कहा कि चुनावी बॉण्ड की खरीद की तारीख, खरीददारों के नाम और मूल्य का विवरण निर्वाचन आयोग को सौंप दिया है। चुनावी बॉण्ड भुनाने की तारीख, चंदा प्राप्त करने वाले राजनीतिक दलों के नाम की जानकारी भी निर्वाचन आयोग को सौंपी गई। वहीं यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 13 मार्च 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: जानिए आज की बड़ी खबरों पर हर अपडेट।
BJP Candidate Full List