इलेक्शन

BJP Candidates List: बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, नितिन गडकरी, खट्टर और अनुराग ठाकुर का भी नाम... यहां देखें BJP Full List

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2024, 09:54 PM IST

BJP Candidates List For Lok Sabha Election 2024 (बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी): भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज शाम जारी कर दी। पार्टी ने 72 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इस सूची में नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, प्रल्हाद जोशी, अनुराग ठाकुर जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने दिल्ली की दो सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

Image

बीजेपी ने 72 उम्मीदवारों की जारी की दूसरी सूची

Photo : BCCL

BJP Candidates List For Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज शाम जारी कर दी। पार्टी ने 72 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। इनमें नागपुर से नितिन गडकरी, हरियाणा के पूर्व सीए मनोहर लाल खट्टार को करनाल से टिकट दिया गया है। बीजेपी ने दिल्ली की दो सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया गया है।

भाजपा दूसरी सूची (BJP Candidates Second List) में 10 राज्यों में 72 प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

गुजरात - 7

दिल्ली - 2

हरियाणा- 6

हिमाचल प्रदेश - 2

कर्नाटक- 20

मध्य प्रदेश- 5

उत्तराखंड - 2

महाराष्ट्र- 2

तेलंगाना - 6

त्रिपुरा- 1

दादरा एंव नागर हवेली- 1

लिस्ट में कई बड़े नाम (BJP 2nd Candidates List )

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर के अलावा हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर से अनुराग सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, कर्नाटक की धारवाड़ से प्रल्हाद जोशी, बेंगलुरू साउथ से तेजस्वी सूर्या, मुंबई उत्तर से पीयूष गोयल को टिकट दिया गया है।

यहां देखें BJP की पूरी लिस्ट (BJP Candidates Full List)

लोकसभा सीट प्रत्याशी का नाम राज्य
पूर्वी दिल्ली हर्ष मल्होत्रादिल्ली
उत्तर पश्चिम दिल्ली योगेंद्र चंदोलिया दिल्ली
साबरकांठा भीखाजी दुधाजी ठाकोरगुजरात
अहमदाबाद पूर्व हसमुखभाई सोमाभाई पटेल गुजरात
भावनगर निमुबेन बम्भानिया गुजरात
वड़ोदरा रंजनबेलन धनंजय भट्ट गुजरात
छोटा उदयपुर जशुभाई भीलुभाई राठवा गुजरात
सूरत मुकेशभाई चंद्रकांत दलाल गुजरात
वलसाड धवल पटेल गुजरात
अम्बाला बंतो कटारिया हरियाणा
सिरसा अशोक तंवर हरियाणा
करनाल मनोहर लाल खट्टर हरियाणा
भिवानी-महेंद्रगढ़ चौधरी धरमबीर सिंह हरियाणा
गुडगांव राव इंद्रजीत सिंह यादव हरियाणा
फरीदाबाद कृष्ण पाल गर्जुर हरियाणा
हमीरपुर अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश
शिमला सुरेश कुमार कश्यप हिमाचल प्रदेश
चिक्कोडीअन्नासाहेब शंकर जोल्ले कर्नाटक
बागलकोट पीसी गद्दीगौडर कर्नाटक
बीजापुर रमेश जिगजिणगी कर्नाटक
गुलबर्गाउमेश जी जाधव कर्नाटक
बीदर भगवंत खूबा कर्नाटक
कोप्पल डॉ. बसवाराज क्यावातूर कर्नाटक
बेल्लारी बी श्रीरामुलू कर्नाटक
हावेरी बसवराज बोम्मई कर्नाटक
धारवाड़ प्रल्हाद जोशी कर्नाटक
दावणगेरे गायत्री सिद्देश्वर कर्नाटक
शिमोगा बीवाई राघवेंद्र कर्नाटक
उडुपी चिकमंगलूर कोटा श्रीनिवास पुजारी कर्नाटक
दक्षिण कन्नड़ कैप्टन ब्रिजेश चौटा कर्नाटक
तुमकुरवी सोमन्णा कर्नाटक
मैसूर यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार कर्नाटक
चामराजनगर एस बालराज कर्नाटक
बेंगलुरू ग्रामीण सीएन मंजूनाथ कर्नाटक
बेंगलुरू उत्तर शोभा करंदलाजे कर्नाटक
बेंगलुरू सेंट्रल पीसी मोहन कर्नाटक
बेंगलुरू साउथ तेजस्वी सूर्या कर्नाटक
बालाघाट डॉ. भारती पारधी मध्य प्रदेश
छिंदवाड़ा विवेक 'बंटी' साहू मध्य प्रदेश
उज्जैन अनिल फिरोजिया मध्य प्रदेश
धार सावित्री ठाकुर मध्य प्रदेश
इंदौर शंकर लालवानी मध्य प्रदेश
नंदुरबार डॉ. हिना विजयकुमार गावित महाराष्ट्र
धुले डॉ. सुभाष रामराव भामरे महाराष्ट्र
जलगांव स्मिता वाघ महाराष्ट्र
रावेर रक्षा निखिल खडसे महाराष्ट्र
अकोला अनूप धोत्रे महाराष्ट्र
वर्धारामदास चंद्रभानजी तडस महाराष्ट्र
नागपुर नितिन जयराम गडकरी महाराष्ट्र
चंद्रपुर सुधीर मुंगटीवार महाराष्ट्र
नांदेड़ प्रतापराव पाटिल चिखलिकर महाराष्ट्र
जालना रावसाहेब दादाराव दानवे महाराष्ट्र
डिंडोरी डॉ. भारती प्रवीण पवार महाराष्ट्र
भिवंडी कपिल मोरेश्वर पाटिल महाराष्ट्र
मुंबई उत्तर पीयूष गोयल महाराष्ट्र
मुंबई उत्तर पूर्व मिहिर कोटेचा महाराष्ट्र
पुणेमुरलीधर किशन मोहोल महाराष्ट्र
अहमदनगर डॉ. सुजय राधाकृष्ण विखे पाटिल महाराष्ट्र
बीड पंकजा मुंडेमहाराष्ट्र
लातूर सुधाकर तुकाराम श्रंृगारे महाराष्ट्र
माढारणजीत सिन्हा हिंदूराव नाइक-निंबालकर महाराष्ट्र
सांगली संजयकाका पाटिल महाराष्ट्र
अदिलाबाद गोदाम नागेश तेलंगाना
पेद्दापल्लेगोमासा श्रीनिवास तेलंगाना
मेडक माधवनेनी रघुनंदर राव तेलंगाना
महबूबनगर डीके अरुणा तेलंगाना
नल्गोंडा सईदा रेड्डी तेलंगाना
महबुबाबाद प्रो. अजमीरा सीताराम नाइक तेलंगाना
त्रिपुरा पूर्व महारानी कृति सिंह देबबर्मा त्रिपुरा
गढवाल अनिल बूलनी उत्तराखंड
हरिद्वारत्रिवेंद्र सिंह रावतउत्तराखंड
दादर एवं नगर हवेलीकालाबेन देलकर दादर एवं नगर हवेली

पहले 195 सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार (BJP 2nd Candidates List For Lok Sabha Election 2024)

इससे पहले पार्टी ने 2 मार्च को 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। पहली लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल थे। बता दें, बीते सोमवार को बीजेपी की चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी जल्द ही दूसरी लिस्ट भी जारी कर सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article