LIVE

Hindi News 12 सितंबर 2023: इंडिया ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप के फाइनल में बनाई जगह,लालू यादव पर कसेगा शिकंजा

शिशुपाल कुमारUpdated Sep 13, 2023, 12:29 IST

Hindi News 12 सितंबर 2023: इंडिया ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप के फाइनल में बनाई जगह,लालू यादव पर कसेगा शिकंजा
Hindi News 12 सितंबर 2023: इंडिया ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप के फाइनल में बनाई जगह,लालू यादव पर कसेगा शिकंजा

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ बिहार विधानसभा चुनाव हो सकता है। प्रदेश स्तर पर जो हालात बन रहे हैं, उसमें यह तय लग रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत सुप्रीम कोर्ट ने 25 सितंबर तक बढ़ा दी है, सत्येंद्र जैन की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट 25 सितंबर को सुनवाई करेगा। मोनू मानेसर को हिरासत में लिया गया है। मोनू मानेसर पर कई मामले दर्ज हैं और वो काफी लंबे समय से फरार था वहीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद एवं अभिनेत्री नुसरत जहां पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपना शिकंजा कस दिया है। नए संसद में भवन में प्रवेश के साथ ही संसद भवन के कर्मचारियों का परिधान बदल जाएगा। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि कर्मचारी पुरानी ड्रेस की जगह नए परिधान पहनेंगे। नया परिधान भारतीयता से प्रेरित होगा वहीं धोखाधड़ी के मामले में टीएमसी सांसद मंगलवार को कोलकाता स्थित जांच एजेंसी के दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश हुईं उधर एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ इंजरी के कारण टीम के प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले श्रेयस अय्यर को लेकर बीसीसीआई ने बड़ी जानकारी साझा की है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

SEPT 12, 2023 23:38 IST

Asia Cup 2023: टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप के फाइनल में बनाई जगह

टीम इंडिया ने सुपर फोर के अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 214 रन का लक्ष्य था, पढें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 22:57 IST

ऐसी क्या बेरुखी जनाब: तीन दिन होटल में रहे लेकिन नहीं ली भारत की मदद

जस्टिन ट्रूडो को भारत सरकार की ओर से तत्काल वापसी के लिए एयर इंडिया वन की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया था। खबर है कि वह खुद के प्लेन से कनाडा के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह दिल्ली के ललित होटल में रुके रहे। पढें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 22:56 IST

आज दुनिया देखेगी iPhone 15 की झलक, जानें भारत में कितनी होगी कीमत

दुनिया की सबसे विश्वसनीय मोबाइल निर्माता कंपनी Apple आज यानी 12 सितंबर को वंडरलस्ट इवेंट में iPhone 15 सीरीज की घोषणा करेगा, पढें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 20:13 IST

उमा भारती के बयान से हलचल, कहा-'अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी'

बीजेपी इन दिनों लोकसभा और राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी में लगी है, मध्य प्रदेश की जन आशीर्वाद यात्रा में पार्टी ने पूर्व सीएम उमा भारती को नहीं बुलाया, जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी, पढें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 20:11 IST

लालू यादव पर कसेगा शिकंजा

8 अगस्त को मामले की सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा था कि आरोपी लालू प्रसाद यादव, महीप कपूर, मनोज पांडे और डॉ. पी.एल. बनकर" के संबंध में अभी मंजूरी नहीं मिली है। अब सीबीआई ने कहा है कि लालू प्रसाद के खिलाफ गृह मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है, पढें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 19:19 IST

सस्ती सब्जियों का दिखा असर, महंगाई में आई कमी

महंगाई के मोर्चे पर थोड़ी राहत की खबर है। अगस्त में रिटेल महंगाई दर कम होकर 6.83 फीसदी पर आ गई, जो जुलाई में 7.4 फीसदी के हाई लेवल पर थी। मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसाार सब्जियों की कीमतों में कमी का असर महंगाई के आंकड़ों पर दिखा है, पढें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 19:17 IST

'लोकसभा चुनाव के साथ हो सकता है बिहार विधानसभा चुनाव', चिराग पासवान का बड़ा दावा

चिराग ने नीतीश के एनडीए में वापसी की संभावना को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए एनडीए में अब कोई जगह नहीं है। वह जिस गठबंधन में जाते हैं, उसको ही धोखा देते हैं और नुकसान कराते हैं। नीतीश कुमार में बिहार का नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है, बिहार प्रत्येक क्षेत्र में पीछे हो रहा है, पढ़ें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 18:55 IST

मिर्जापुर में दिनदहाड़े ATM कैश वैन से लाखों की लूट

यूपी के मिर्जापुर शहर से लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया यहां पर एक्सिस बैंक के एटीएम कैश वैन को लूट लिया वहीं विरोध कर रहे गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी, पढ़ें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 18:47 IST

जानिए कौन हैं भारत के खिलाफ फिरकी से कहर बरपाने वाले दुनिथ वेलालगे?

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर फोर राउंड के खेले गए मुकाबले में 228 रन के बड़े अतंर से जीत दर्ज की थी। भारतीय टॉप ऑर्डर ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाल मचाया था। लेकिन 24 घंटे बाद ही श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टॉप ऑर्डर ने 20 साल के युवा स्पिनर दुनिथ वेलालगे के सामने घुटने टेक दिए, पढ़ें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 17:32 IST

नहीं थम रही कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी की हरकतें

पीएम मोदी ने कनाडाई पीएम के सामने खालिस्तान द्वारा भारत विरोधी गतिविधियों पर चिंता जाहिर की थी। इसके जवाब में ट्रूडो ने कहा था कि यह तय किया जाएगा कि शांतिपूर्ण आंदोलनों की आड़ में देश में नफरत और हिंसा न फैलाई जाए, पढ़ें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 16:00 IST

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी राहत

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत सुप्रीम कोर्ट ने 25 सितंबर तक बढ़ा दी है, सत्येंद्र जैन की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट 25 सितंबर को सुनवाई करेगा, पढ़ें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 14:26 IST

हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में मोनू मानेसर

Monu Manesar: इस वक्त गुरुग्राम से बड़ी खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मोनू मानेसर को हिरासत में लिया गया है। मोनू मानेसर पर कई मामले दर्ज हैं और वो काफी लंबे समय से फरार भी था। पढ़ें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 14:15 IST

TMC सांसद नुसरत जहां पर कसा ED का शिकंजा

Nussrat Jahan News : तृणमूल कांग्रेस की सांसद एवं अभिनेत्री नुसरत जहां पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपना शिकंजा कस दिया है। धोखाधड़ी के मामले में टीएमसी सांसद मंगलवार को कोलकाता स्थित जांच एजेंसी के दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश हुईं। ईडी ने उन्हें पेश होने के लिए समन जारी किया था। सांसद पर वरिष्ठ नागरिकों ने अपने साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रीयल स्टेट कंपनी जिसकी नुसरत निदेशक थीं, उसने कोलकाता के न्यू टाउन में उन्हें फ्लैट देने का वादा किया था। पढ़ें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 14:14 IST

साध्वी प्रज्ञा का विरोधियों पर हमला

Pragya Thakur: देश में इन दिनों सनातन धर्म विवाद जोर पकड़ता जा रहा है। अब मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सनातन का विरोध करने वालों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने की किसी ताकत नहीं है। अपने बयानों से सुर्खियों बटोरने वालीं साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि जो लोग सनातन की तुलना एड्स, कुष्ठ और मलेरिया से कर रहे हैं वही उसका सुख भोगें। पढ़ें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 12:45 IST

झारखंड की पहली Vistadom Intercity Express आज से पटरी पर

Vistadome Intercity Express: विस्टाडोम कोच वाली झारखंड की पहली इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार यानी आज से पटरी पर उतर रही है। ट्रेन न्यू गिरिडीह स्टेशन और रांची के बीच चलेगी, जिससे यात्रियों को राज्य की प्राकृतिक सुंदरता की झलक मिलेगी। ट्रेन को पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत न्यू गिरिडीह स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, स्थानीय विधायक केदार हाजरा और झारखंड भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के शामिल होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 11:12 IST

नए संसद भवन में प्रवेश के साथ ही बदल जाएगा कर्मचारियों का लुक

Parliament Special Session: नए संसद में भवन में प्रवेश के साथ ही संसद भवन के कर्मचारियों का परिधान बदल जाएगा। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि कर्मचारी पुरानी ड्रेस की जगह नए परिधान पहनेंगे। नया परिधान भारतीयता से प्रेरित होगा। इसी तरह मार्शल अब सफारी सूट की जगह क्रीम रंग का कुर्ता और पैजामा पहनेंगे। सूत्रों के मुताबिक, PDG की ड्रेस भी बदली जाएगी, अमृत काल में नए बदलाव की पूरी संभावना है। इसी के साथ सभी महिला कर्मचारी नए डिजाइन की साड़िया पहनेंगी। पढ़ें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 10:25 IST

भारत में ही फंस गए जस्टिन ट्रूडो

Justin Trudeau: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की झटकेदार दिल्ली यात्रा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। जी20 शिखर सम्मेलन में अपनी कम मौजूदगी के बाद ट्रूडो एक फीके स्वागत के बाद भी अपने विमान में आई खराबी के कारण रुके हुए हैं। कनाडाई मीडिया के अनुसार, ट्रूडो आधिकारिक जी-20 गाला डिनर में भी मौजूद नहीं थे। कनाडा के सांसद और विपक्ष के नेता पियरे पोइलिवरे ने जी20 शिखर सम्मेलन के बाद ट्वीट किया, पक्षपात को एक तरफ रख दें, तो कोई भी कनाडाई प्रधानमंत्री को बाकी दुनिया द्वारा बार-बार अपमानित और कुचला हुआ देखना पसंद नहीं करता है। पढ़ें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 09:44 IST

गुलाम कश्मीर पर वीके सिंह का बड़ा बयान

VK Singh on PoK: केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत में PoK का विलय खुद हो जाएगा। बस थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री से पत्रकारों ने पीओके में शिया मुस्लिमों की ओर से किए जा रहे प्रदर्शनों के बारे में सवाल किया गया था। इसका जवाब देते हुए सिंह ने यह बात कही। पीओके के शिया मुस्लिम कारगिल बॉर्डर क्रासिंग को खोले जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होने दौसा आए थे। पढ़ें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 09:20 IST

आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई जिलों में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं दिल्ली में भी आज हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। बिहार के तीन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया तो वहीं उत्तराखंड में सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
SEPT 12, 2023 08:46 IST

महाराष्ट्र के मंत्री का सनसनीखेज दावा

शरद पवार की राजनीति को अक्सर सामने वाले अंदाजा नहीं लगा पाते हैं, ऐसा कहा जाता है। शरद पवार के भतीजे अजित पवार कुछ महीने पहले बागी होकर अलग हो गए और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली, शुरू में शरद पवार खुब भड़के, लेकिन अब शांत हैं। इसी तरह की बगावत अजित पवार ने 2019 में भी की थी। तब रातों रात उन्होंने पाला बदला था और फडणवीस के साथ मिलकर डिप्टी सीएम बन गए थे, तब भी शरद पवार भड़के थे, भतीजे को वापस लाए थे और कांग्रेस-शिवसेना के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी। अब उसी बगावत को लेकर ऐसा खुलासा हुआ है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। पढ़ें पूरी खबर