देश

TMC सांसद नुसरत जहां पर कसा ED का शिकंजा, धोखाधड़ी केस में हुई पेशी, जानें क्या है मामला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2023, 01:29 PM IST

Nussrat Jahan News : इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नुसरत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेता शंकूदेब पांडा का आरोप है कि फ्लैट बेचने का वादा कर नुसरत ने लोगों को 5.5 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया। ईडी के समन पर नुसरत साल्ट लेक स्थित उसके सीजीओ कॉम्पलेक्स दफ्तर पहुंचीं।

Nussrat Jahan News : तृणमूल कांग्रेस की सांसद एवं अभिनेत्री नुसरत जहां पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपना शिकंजा कस दिया है। धोखाधड़ी के मामले में टीएमसी सांसद मंगलवार को कोलकाता स्थित जांच एजेंसी के दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश हुईं। ईडी ने उन्हें पेश होने के लिए समन जारी किया था। सांसद पर वरिष्ठ नागरिकों ने अपने साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रीयल स्टेट कंपनी जिसकी नुसरत निदेशक थीं, उसने कोलकाता के न्यू टाउन में उन्हें फ्लैट देने का वादा किया था।

नुसरत ने दी सफाई

वहीं, नुसरत ने अपनी सफाई में कहा है कि वह अब कंपनी की निदेशक नहीं हैं और उन्होंने कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया है। वरिष्ठ नागरिकों की शिकायत के बाद ईडी ने अभिनेत्री के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कंपनी के साथ नुसरत के संबंधों पर सवाल करेगा ED

वहीं, इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नुसरत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेता शंकूदेब पांडा का आरोप है कि फ्लैट बेचने का वादा कर नुसरत ने लोगों को 5.5 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया। ईडी के समन पर नुसरत साल्ट लेक स्थित उसके सीजीओ कॉम्पलेक्स दफ्तर पहुंचीं। जांच एजेंसी उनसे 7 सेंस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के साथ उनके संबंधों के बारे में सवाल-जवाब करेगी। भाजपा का कहना है कि नुसरत यदि इस मामलें में दोषी साबित होती हैं तो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।

नुसरत दोषी हुईं तो सजा मिलेगी-भाजपा

पार्टी की राज्य सचिव अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह मोदी सरकार है। आप मुख्यमंत्री, नेता या फिल्म स्टार हो सकती हैं लेकिन आपने यदि लोगों को धोखा दिया है तो आपको बख्शा नहीं जाएगा। फ्लैट पाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी गाढ़ी कमाई नुसरत को दी थी। उन्हें न तो फ्लैट मिला और न ही पैसा। मामले की जांच जारी है। नुसरत दोषी हुईं तो उन्हें सजा मिलेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article