यूपी के मिर्जापुर शहर से लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया यहां पर एक्सिस बैंक के एटीएम कैश वैन को लूट लिया वहीं विरोध कर रहे गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी, गोली लगने से तीन अन्य लोग घायल हुए हैं वो फिल्मी अंदाज में असलहा लहराते फरार हुए, करीब 22 लाख रुपये की लूट हुई है, हालांकि इसकी पुष्टि बाकी है।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े घटी घटना से शहर में सनसनी मची है, पुलिस महकमे में हड़कंप है, कई थानों की फोर्स के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच पड़ताल जारी है।
बदमाश फिल्मी अंदाज में असलहा लहराते फरार
करीब 22 लाख रुपये की लूट हुई है, ऐसा कहा जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, बदमाश फिल्मी अंदाज में असलहा लहराते फरार हुए, दिनदहाड़े घटी घटना से शहर में सनसनी मची है और पुलिस महकमे में हड़कंप है।
गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी
गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी, गोली लगते ही गार्ड जमीन पर गिर गया इसके बाद बदमाशों ने वैन में रखे कैश से भरे बॉक्स को उठाया और इसके बाद चारों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए, यह सबकुछ इतना जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया।
