शहर

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी राहत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 12, 2023, 04:08 PM IST

satyendra jain money laundring case: मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने 25 सितंबर तक अंतरिम जमानत बढ़ाई।

Image

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन

satyendra jain news: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत सुप्रीम कोर्ट ने 25 सितंबर तक बढ़ा दी है, सत्येंद्र जैन की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट 25 सितंबर को सुनवाई करेगा, गौर हो कि प्रवर्तन निदेशाल (ED) ने आज जमानत याचिका पर सुनवाई टालने की मांग की, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई 25 सितंबर तक टाल दी है।

सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने खराब सेहत के आधार पर 26 मई को छह हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी, जैन की ओर से पेश वकील ने कहा था कि सत्येंद्र जैन की सर्जरी होनी है, गौर हो कि जैन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था, लेकिन उन्हें मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत दी गई थी।

आम आदमी पार्टी के नेता जैन को स्वास्थ्य आधार पर मिली जमानत 25 सितंबर तक बढ़ाई गई है, ईडी ने सुनवाई के दौरान कोर्ट से मांग की है कि जैन को सरेंडर करने को कहा जाए।

आरोप है कि जैन ने कथित तौर पर दिल्ली में कई शेल कंपनियां बनाईं या खरीदी थीं, आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन, उनकी पत्नी पूनम और अन्य पर केस दर्ज किया गया है।सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में 30 मई को गिरफ्तार किया गया और उसके बाद से वो तिहाड़ जेल में बंद हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article