12 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: एयर इंंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट आई सामने; निमिषा प्रिया मामले में वेणुगोपाल ने PM से की हस्तक्षेप की मांग
12 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: नेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी पिता दीपक यादव को शनिवार को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी पिता दीपक को भोंडसी जेल में रखा जाएगा। इससे पहले दीपक यादव ने अपनी बेटी राधिका की हत्या करने का जुर्म कबूल किया था, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने कोर्ट से एक दिन की रिमांड की अनुमति ली। घटनास्थल से गुरुवार को पुलिस ने राधिका के पिता को पकड़ा था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को आरोपी दीपक को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया।
12 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: एयर इंंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट आई सामने; निमिषा प्रिया मामले में वेणुगोपाल ने PM से की हस्तक्षेप की मांग
'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत उत्तराखंड में पकड़े गए 127 ढोंगी बाबा
पंजाब में एक-दूसरे से मिले हुए हैं कांग्रेस और भाजपा: हरपाल सिंह चीमा
यात्री के ‘दुर्घटनावश' पटरियों पर गिरने से कोलकाता मेट्रो सेवा बाधित
निमिषा प्रिया मामले में वेणुगोपाल ने PM से की हस्तक्षेप की मांग
बिहार में कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है : अलका लांबा
बिहार में कारोबारियों की हत्या चिंता का विषय: सुप्रिया श्रीनेत
'भविष्य में नहीं लड़ूंगा कोई चुनाव', केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव का बड़ा ऐलान
ट्रंप प्रशासन को झटका, कोर्ट ने आव्रजन संबंधी गिरफ्तारियां रोकने का दिया आदेश
मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार
बिहार के पटना में किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या
BJP को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पहले पायलटों के बीच हुई आखिरी बातचीत का AAIB की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
छठी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक पर मामला दर्ज
समता नगर थाने के अधिकारी ने बताया कि 40 वर्षीय व्यक्ति छठी कक्षा की इस छात्रा को कक्षा के दौरान अनुचित तरीके से छूता था और यह घटना तब प्रकाश में आई जब बच्ची ने अपने परिवार के लोगों को अपनी आपबीती बतायी। अधिकारी ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को इस शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, वह बच्ची का हाथ पकड़ने और सजा देने के बहाने उसे गलत तरीके से छूता था।’’
