
ताजा खबर : राजस्थान में भजनलाल शर्मा होंगे CM तो दीया कुमारी, प्रेमचंद डिप्टी सीएम, कांग्रेस सभी 13 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 12 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 12 दिसंबर की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : काफी सस्पेंस के बाद आखिरकार राजस्थान को नया सीएम मिल गया है। भजनलाल शर्मा अगले मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम का चुनाव हुआ। 56 साल के शर्मा सांगनेर से विधायक हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं। भजनलाल ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। भजनलाल राजस्थान भाजपा में महामंत्री हैं। भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए है, वहीं विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भले ही झटका लगा है, लेकिन उसके तेवर अभी भी सख्त ही हैं। कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन की मीटिंग से पहले ही पंजाब को लेकर स्पष्ट संदेश दे दिया है। कांग्रेस ने राज्य के नेताओं से पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा है उधर कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिली बेहिसाब रकम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। X पर अपने पोस्ट में पीएम ने लिखा है कि 'भारत में लोगों को मनी हाइस्ट सीरीज देखने की क्या जरूरत है, जब आपके पास कांग्रेस पार्टी है उधर मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान का सूबे में राज खत्म हो चुका है। भाजपा की ओर से उज्जैन से विधायक मोहन यादव को सीएम पद के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया। अब वह आगे क्या इसे लेकर सियासी गलियारों में खूब अटकलें लगाई जा रही हैं, ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।