LIVE

आज की ताजा खबर 11 मार्च 2024: लागू हुआ CAA; देश में दिखा रमजान के महीने का चांद, कल पहला रोजा

Times Now Navbharat DigitalUpdated Mar 11, 2024, 23:01 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर 11 मार्च 2024: लागू हुआ CAA; देश में दिखा रमजान के महीने का चांद, कल पहला रोजा

आज की ताजा खबर 11 मार्च 2024: लागू हुआ CAA; देश में दिखा रमजान के महीने का चांद, कल पहला रोजा

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 11 मार्च 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में एक लाख करोड़ रुपये की लागत वाली 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गृह मंत्रालय CAA सीएए की अधिसूचना आज रात जारी कर सकती है। मध्य प्रदेश की इंदौर बेंच ने धार स्थित भोजशाला का ASI से सर्वे कराने का आदेश दिया है। भाजपा सीईसी की बैठक में उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर मुहर लगाई जाएगी।

PM Modi Address to Nation Today Soon

MAR 11, 2024 22:59 IST

सीएए लागू होने के बाद जामा मस्जिद इलाके में पुलिस का फ्लैग मार्च

MAR 11, 2024 21:57 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने रमजान पर देशवासियों को दी बधाई

धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को रमजान की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "सभी को रमजान की शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पवित्र महीना सभी के जीवन में खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।"
MAR 11, 2024 20:58 IST

शिलांग में आईईडी विस्फोट के आरोप में दो गिरफ्तार

मेघालय पुलिस ने नौ मार्च को यहां विवादित पंजाबी लेन इलाके में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाने और विस्फोट करने में कथित संलिप्तता के आरोप में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है।विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया था।पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों की पहचान टार्सन लिंबा और एबकोर्डोर नोंगप्लूह के रूप में की गई है।
MAR 11, 2024 20:14 IST

देश में दिखा रमज़ान के महीने का चांद

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सोमवार शाम को इस्लाम के पवित्र महीने रमज़ान के चांद का दीदार हो गया और पहला रोज़ा मंगलवार को होगा।
MAR 11, 2024 20:06 IST

बीजेपी की CEC बैठक में पहुंचे पीएम मोदी

MAR 11, 2024 19:41 IST

कांग्रेस की सीईसी की बैठक

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के वास्ते सोमवार को उत्तराखंड, राजस्थान और कुछ अन्य राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने के लिए बैठक की।पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और समिति में शामिल कई अन्य नेताओं, संबंधित राज्यों के प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में शिरकत की।पार्टी की सीईसी की यह दूसरी बैठक है। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची अगले एक-दो दिन के भीतर जारी हो सकती है।
MAR 11, 2024 19:22 IST

गुजरात के गांधी नगर में भूकंप के झटके

गुजरात के गांधी नगर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई।
MAR 11, 2024 19:19 IST

भाजपा CEC की बैठक में पहुंचे अमित शाह

MAR 11, 2024 18:33 IST

गृह मंत्रालय ने जारी किया CAA का नोटिफिकेशन

गृह मंत्रालय ने आज सीएए का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसी के साथ देश में सीएए लागू हो गया है।
MAR 11, 2024 18:05 IST

अग्नि -5 के सफल परीक्षण पर PM ने DRDO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों को स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल, जिसे मिशन दिव्यास्त्र कहा जाता है, के पहले उड़ान परीक्षण को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए बधाई दी।
MAR 11, 2024 17:56 IST

डीआरडीओ वैज्ञानिकों को पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने डीआरडीओ वैज्ञानिकों बधाई दी। उन्होंने कहा, मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमारे डीआरडीओ वैज्ञानिकों पर गर्व है, मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल की पहली सफल परीक्षण उड़ान के लिए वैज्ञानिकों को बधाई।
MAR 11, 2024 17:25 IST

थोड़ी देर में देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में देश को संबोधित करने वाले हैं। वह कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
MAR 11, 2024 17:17 IST

आज रात तक जारी हो सकता है CAA का नोटिफिकेशन

केंद्रीय गृह मंत्रालय आज रात तक सीएए का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
MAR 11, 2024 15:46 IST

कर्नाटक में गोभी मंचूरियन और कॉटन कैंडी पर बैन

कर्नाटक सरकार ने सोमवार को राज्य में रंगीन गोभी मंचूरियन और कॉटन कैंडी की बिक्री पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि दोनों खाद्य पदार्थों में रोडामाइन-बी जैसे कृत्रिम रंगों का उपयोग किया जा रहा था, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ऐसे में सरकार ने कहा है कि स्वास्थ्य चिंताओं को देखते हुए रंगीन गोभी मंचूरियन और कॉटन कैंडी पर बैन लगाया जा रहा है।
MAR 11, 2024 15:11 IST

गाजीपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस

गाजीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 लोग सवार थ। इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
MAR 11, 2024 15:00 IST

सरकार को डर है कि चुनावी बॉण्ड पर उसके सारे राज खुल जाएंगे : कांग्रेस

कांग्रेस ने चुनावी बॉन्ड का विवरण देने के लिए समय बढ़ाने की भारतीय स्टेट बैंक की याचिका को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने का स्वागत करते हुए सोमवार को दावा किया कि सरकार को इस बात का डर है कि उसके सारे राज खुल जाएंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी कहा कि बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्च का फ़ैसला पारदर्शिता, जवाबदेही, और लोकतंत्र में बराबरी के मौक़े की जीत है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय एक बार फिर से भारतीय लोकतंत्र को सरकार की साजिशों से बचाने के लिए सामने आया है।
MAR 11, 2024 14:51 IST

SC ने साईबाबा को बरी करने के आदेश पर रोक लगाने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जी एन साईबाबा और अन्य को माओवादियों से संबंध के मामले में बरी करने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने का महाराष्ट्र सरकार का अनुरोध मानने से सोमवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि हाई कोर्ट का आदेश प्रथम दृष्टया तर्कसंगत है। लेकिन, अदालत ने राज्य सरकार की अपील पर सुनवाई के लिए सहमति जताई। पीठ ने महाराष्ट्र सरकार की ओर से पैरवी कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू के याचिका को जल्द सूचीबद्ध करने के मौखिक अनुरोध को भी खारिज कर दिया और कहा कि इस पर उचित समय पर सुनवाई की जाएगी। न्यायमूर्ति मेहता ने कहा कि यह बड़ी मुश्किल से बरी किए जाने का मामला है और सामान्य तौर पर, इस अदालत को यह अपील खारिज कर देनी चाहिए थी।
MAR 11, 2024 14:17 IST

सांसद कस्वां ने भाजपा की सदस्यता छोड़ी

राजस्थान के चुरू से सांसद राहुल कस्वां ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता और सांसद पद से इस्तीफा देने की घोषणा सोमवार को की। सांसद ने एक्स पर यह घोषणा की। वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुरू सीट से अपनी टिकट काटे जाने से नाराज चल रहे थे। उन्होंने लिखा, राम-राम, मेरे चूरू लोकसभा परिवार..... मेरे परिवारजनों! आप सब की भावनाओं के अनुरूप, मैं सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेने जा रहा हूँ। राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय, मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूँ। पढ़ें पूरी खबर
MAR 11, 2024 13:52 IST

ऑस्ट्रेलिया में हैदराबाद की महिला शव कूड़ेदान में मिला

हैदराबाद की एक 36 वर्षीय महिला की ऑस्ट्रेलिया में संदिग्ध मौत हो गई है। महिला का शव ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया बकले में एक सड़क के किनारे कूड़ेदान के अंदर मिला। महिला की पहचान चैतन्य मधागानी के रूप में हुई है। उनके पति, अशोक राज वरिकुप्पला ऑस्ट्रेलिया छोड़कर दंपति के बेटे के साथ भारत आ गए जिससे जांच तेज हो गई। पढ़ें पूरी खबर
MAR 11, 2024 12:48 IST

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की

निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैनात किए जाने वाले पर्यवेक्षकों के लिए सोमवार को यहां एक बैठक आयोजित की। दिनभर होने वाली 1,800 पर्यवेक्षकों की इस बैठक के दौरान आयोग के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न विषयों पर उन्हें संबोधित करेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के भी विभिन्न सेवाओं से लिए गए पर्यवेक्षकों को संबोधित करने की संभावना है।ये पुलिस, सामान्य और व्यय पर्यवेक्षक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) और अन्य संबद्ध सेवाओं से लिए जाते हैं। पर्यवेक्षकों को चुनाव की घोषणा से पहले मतदान वाले क्षेत्रों में तैनात किया जाता है। ये पर्यवेक्षक राज्यों में चुनावी प्रक्रिया की निगहबानी करते हैं और अधिकारियों की आंख और कान के रूप में काम करते हैं।