आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: झारखंड में छात्रों ने निकाला 'मौन जुलूस', Gen-Z पर टिप्पणी के लिए कंगना रनौत के खिलाफ याचिका स्वीकार
आज की ताजा खबर लाइव,11 अगस्त 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [झारखंड बंद], [छात्र प्रदर्शन], [लोकसभा राज्यसभा संसद अपडेट] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: रांची में छात्रों के विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने शांति की अपील की। कहा- सरकार ने आपकी बात सुन ली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदर्शनकारी युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनके हितों और चिंताओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। इस बीच खबर है कि छात्र आज फिर विधानसभा का घेराव करेंगे। वहीं, डोनेशन मामले के बीच राम मंदिर CEO पद के लिए 18 लोग शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इनके आज से इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा चिंताओं और आपराधिक रिकॉर्ड्स के चलते 1.75 लाख वीजा रद्द किए गए हैं। जानें देश और दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरें।
आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: झारखंड में छात्रों ने निकाला 'मौन जुलूस', Gen-Z पर टिप्पणी के लिए कंगना रनौत के खिलाफ याचिका स्वीकार
सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए आंदोलनकारियों से संवाद और विश्वास के जरिए अपनी समस्याओं का समाधान निकालने की अपील भी की।
झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर जारी आंदोलन सोमवार को 17वें दिन में प्रवेश कर गया। जहां आज 18वां दिन शुरू हो गया है और बताया गया कि आज भी प्रदर्शनकारी विधानसभा का घेराव करेंगे।
इसके अलावा झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ सोमवार को यहां हुए छात्रों के "शांतिपूर्ण" विरोध प्रदर्शन में व्यवधान डालने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वहीं, अमेरिका में 1.75 लाख वीजा रद्द किए गए हैं। पढ़ें- देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबर यहां...
राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 183 अधिकारियों के तबादले किए
आदेश में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारियों को भी तैनाती दी गई है। कार्मिक विभाग ने इससे पहले सोमवार देर रात भारतीय वन सेवा के 69 अधिकारियों के स्थानांतरण-पदस्थापन का आदेश जारी किया था।
उत्तर-पश्चिम दिल्ली में पुरानी दो-मंज़िला इमारत की छत का हिस्सा गिरा
पुलिस ने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इमारत नहीं गिरी थी जैसा कि शुरुआत में बताया गया था, जबकि इमारत के अंदरूनी हिस्से की छत का कुछ हिस्सा गिर गया था। अधिकारी ने कहा, "घटना में कोई घायल नहीं हुआ और जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल), दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और निरीक्षण किया।" पुलिस के मुताबिक, इमारत का मालिक मॉडल टाउन के डेरावाल नगर निवासी सुनील कपूर है और परिसर में मजदूर रह रहे हैं। अधिकारी ने कहा, "संरचना एक पुरानी इमारत है और इसकी स्थिति को लेकर चिंताएं जताई गई हैं। विस्तृत निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई के लिए मामले को एमसीडी के संज्ञान में लाया गया है।" मालिक को सभी एहतियाती कदम उठाने और परिसर में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी सलाह दी गई है।
झारखंड में छात्रों ने निकाला 'मौन जुलूस'
आइसक्रीम विक्रेता की आड़ में गांजे की तस्करी करने वाला गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि सूरज ने तुरंत अपने ड्यूटी अधिकारी को सूचित किया, जिसके बाद एक अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचा और राय को पकड़ लिया गया।
अधिकारी ने कहा कि उसके बैग की तलाशी में एक किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया, "पूछताछ के दौरान, राय ने खुलासा किया कि वह आसानी से पैसा कमाने और वित्तीय कठिनाइयों से उबरने के लिए अवैध व्यापार में शामिल हुआ। हम यह पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रहे हैं कि उसने मादक पदार्थ कहां से खरीदा।"
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 150 साल पूरे होने पर हुआ सामूहिक गायन
ऊपरी इलाकों से छोड़े जा रहे पानी से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा, प्रशासन चौकन्ना
इस तरह पिछले 52 घंटे में जलस्तर में 16 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है।
Gen-Z पर टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ याचिका स्वीकार
झांसी में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का विरोध
नगर निगम इस स्थान पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। इसी के तहत जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे नगर निगम का अमला भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचा, लेकिन दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। विरोध के दौरान कुछ महिलाएं बुलडोजर के सामने बैठ गईं, जबकि कुछ पुरुष सड़क पर लेट गए। काफी देर तक चले हंगामे के बीच एक महिला की तबीयत भी खराब हो गई। नगर निगम का कहना है कि प्रभावित सब्जी विक्रेताओं को पास में ही रेलवे की जमीन पर वैकल्पिक स्थान देने की व्यवस्था की जा रही है। दूसरी ओर, दुकानदारों का कहना है कि जब तक उन्हें दूसरी जगह देने का लिखित आश्वासन नहीं मिलता, वे मंडी खाली नहीं करेंगे। दुकानदारों ने अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। स्थिति बिगड़ती देख नगर निगम की टीम ने फिलहाल कार्रवाई रोक दी और तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम देकर लौट गई।
जेवर एयरपोर्ट के पार्किंग कंपाउंड के पास जलभराव
चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी
राजगढ़ में तेज रफ्तार कार डंपर से टकराई, राजस्थान के परिवार के तीन सदस्यों की मौत
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया
न्यायालय नेताजी बोस की ‘अस्थियां' तोक्यो से लाने संबंधी याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने नेताजी बोस की बेटी अनीता बी. फाफ द्वारा दायर याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी पेश हुए।
अगस्त 1945 में नेताजी के लापता होने को लेकर कई तरह अनुमान हैं।
कुछ अनुमानों में कहा गया है कि उनके अवशेष तोक्यो के रेंकोजी मंदिर में संरक्षित हैं।
सुवेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा बढाए जाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट मे याचिका दाखिल की
ABVP विधानसभा के लिए कूच करेगा
रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह बंद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर कराया बाजार बंद
रांची में छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को गिरिडीह में भी देखने को मिला। बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर गए। कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की और बाजार को बंद कराया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था गिरिडीह बस स्टैंड भी पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने बसों को रोककर परिचालन प्रभावित किया। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए टावर चौक पहुंचे और सड़क पर बैठकर आवागमन बाधित कर दिया। सड़क पर कार्यकर्ताओं के बैठने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। बंद समर्थकों ने रांची में छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
बंद के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में कई दुकानें बंद रहीं। हालांकि, कुछ इलाकों में दुकानें सामान्य रूप से खुली भी नजर आईं। वहीं, गिरिडीह के कुछ स्कूलों ने बंद के समर्थन में स्वेच्छा से अपने संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया। स्कूल पहुंचे कुछ बच्चों को वापस घर भेज दिया गया, जबकि बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी गई।
बंद के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रही। प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
कुल मिलाकर गिरिडीह में भाजपा के बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। कई बाजार और प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि कुछ क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां जारी रहीं।
