ताजा खबर : Taza Khabar, 10 जुलाई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: GST पर अहम बैठक मंगलवार को
GST Council Meeting: जीएसटी परिषद 11 जुलाई को होने वाली बैठक में जीएसटी पंजीकरण देने से पहले ‘उच्च जोखिम’ वाले आवेदकों के कारोबारी परिसर के अनिवार्य भौतिक सत्यापन का भी प्रावधान कर सकती है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: डिफेंस के मोर्चे पर और मजबूत होगा हिंदुस्तान!
सरकारी सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर 'एएनआई' को आगे बताया कि प्रस्तावों को मंत्रालय के रक्षा खरीद बोर्ड की ओर से मंजूरी दे दी गई थी और अब संभवतः 13 जुलाई को रक्षा अधिग्रहण परिषद की तरफ से इस पर चर्चा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: दिल्ली में स्कूल फिर बंद करने का आदेश
स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने से जुड़ा यह आदेश ऐसे वक्त पर आया जब राजधानी में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार चला गया। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: ऐसा क्या हुआ था कि सीमा ने काट ली थी हाथ की नसें?
Pakistan की सीमा हैदर को जब भारत के रहने वाले सचिन से प्यार हुआ तो वह सरहद पार करके गैरकानूनी तरीके से भारत आ गईं, जानें उसी की जुबानी पूरी कहानी... पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: इंडिया में Vedanta के साथ सेमीकंडक्टर प्लान से हटी पीछे
भारत में सेमीकंडक्टर चिप बनाने के लिए ताईवान की Foxconn और भारत की Vedanta के बीच साझेदारी कुछ समय पहले हुई थी। अब फॉक्सकॉन ने इस डील से हाथ खींच लिए हैं और केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: पार्थ सालुंखे ने गोल्ड पर निशाना लगाकर रच दिया इतिहास
भारत के युवा आर्चर पार्थ सालुंखे ने युवा विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। पार्थ ने टूर्नामेंट के रिकर्व कैटेगरी में गोल्ड पर निशाना लगाया और वे देश के पहले पुरुष तीरंदाज बन गए। इस टूर्नामेंट में भारत ने कुल 11 मेडल के साथ अपना सफर समाप्त किया। , पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: पाकिस्तान नागरिकों की फ्रांस में Entry Ban!
फ्रांस को लेकर एक खबर चल रही है जिसके मुताबिक कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों ने दावा किया है कि दंगों के बीच फ्रांस में पाकिस्तानी नागरिकों की एंट्री बंद कर दी गई है.ये खबर पाकिस्तानी मीडिया में इनदिनों चर्चा में बनी हुई है, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: सुपरटेक के चेयरमैन की न्यायिक हिरासत बढ़ी
गिरफ्तारी किस आधार पर हुई है, इसकी कॉपी मांगने के लिए सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा की ओर से दायर याचिका अभी लंबित है और इस पर 13 जुलाई को सुननाई होगी। ईडी की तरफ से इस याचिका का जवाब दाखिल कर दिया गया है। पढें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: 'टमाटरों' की सुरक्षा कर रहे हैं बाउंसर
टमाटर के दाम सुनकर लोगों को पसीना निकल रहा है वहीं इस सबके बीच टमाटर के भाव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: बारिश-बाढ़ ने बढ़ाई उत्तर भारत की मुसीबत!
दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। दिल्ली के साथ-साथ हिमाचल, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश हो रही है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: ममता के लिए नजीर हैं योगी आदित्यनाथ
मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के कारण और चुनाव संबंधी हिंसा में 15 लोगों की मौत के बाद इन केंद्रों पर पंचायत चुनाव के दौरान हुए मतदान को अमान्य घोषित कर दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर
राहुल गांधी के पास है सुपरफास्ट KTM बाइक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के करोल बाग बाजार में "सुपर मैकेनिक्स" के साथ अपनी हालिया बातचीत का एक वीडियो साझा किया है। राहुल गांधी को अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए इस वीडियो में बाइक की सर्विसिंग की बारीकियां सीखते हुए देखा गया। उन्हें बाइक की मरम्मत में भी हाथ आजमाते देखा गया। नमस्कार, कैसे हैं आप? बाजार की संकरी गलियों से गुजरते हुए राहुल गांधी ने कई राहगीरों का इसी तरह अभिवादन किया। जब एक व्यक्ति ने नारा लगाया "राहुल गांधी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं" तब राहुल ने ऐसे नारे नहीं लगाने की अपील की। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: मुझे सीमा सनातनी कहिए : सीमा हैदर
अपने प्रेम की तलाश करते हुए सरहद पार पाकिस्तान से भारत पहुंचने वाली सीमा हैदर पूरी तरह से हिंदू धर्म को अपना चुकी हैं। वह सचिन मीना और उनके परिवार के साथ रहते हुए काफी खुश हैं। साड़ी एवं लाल पटका पहनने से सीमा को कोई परहेज नहीं है। वह हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों को सीख रही हैं। सीमा का कहना है कि सचिन से शादी के बाद वह पूरी तरह से सनातनी हो चुकी हैं। वह चाहती हैं कि उन्हें सीमा हैदर के नाम से नहीं बल्कि सीमा सचिन या सीमा ठकुराइन के नाम से बुलाया जाए। पूरी खबर पढ़िएअपनी 33 साल की प्रेमिका के लिए बर्लुस्कोनी ने छोड़ी भारी भरकम रकम
Silvio Berlusconi News : इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने अपनी 33 साल की प्रेमिका मार्टा फासीना के लिए भारी भरकम रकम का बंदोबस्त किया है। बर्लुस्कोनी ने अपनी वसीयत में मार्टा के लिए 100 मिलियन यूरो यानी 906 करोड़ रुपये से अधिक की राशि छोड़ी है। दिवंगत पूर्व पीएम ने अपने मीडिया का साम्राज्य एवं कारोबार अपने दो बच्चों के नाम किया है। रिपोर्टों के मुताबिक बर्लुस्कोनी ने अपने भाई पावलो को भी निराश नहीं किया है। उन्होंने अपने भाई को 100 मिलियन यूरो दिए हैं। इटली में बर्लुस्कोनी की यह वसीयत इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: रेड, ऑरेंज, येलो और ग्रीन अलर्ट का क्या है मतलब
आईएमडी का कहना है कि मौसम के बारे में चेतावनी जारी करने के लिए वह अलग-अलग रंग के कोड का इस्तेमाल करता है। आईएमडी के मुताबिक अलर्ट जारी करने का मकसद सरकारी एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों को सतर्क करना होता है ताकि वे समय रहते अपनी तैयारी कर लें। मौसम के बारे में आगाह करने के लिए आईएमडी की ओर से आम तौर पर चार रंगों हरा (ग्रीन), पीला (येलो), नारंगी (ऑरेंज) और लाल (रेड) का इस्तेमाल किया जाता है। पूरी खबर पढ़ेंराज्यसभा के लिए आज पर्चा भरेंगे जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को गुजरात से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वह गांधीनगर में अपना पर्चा भरेंगे। चुनाव आयोग ने गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल की 10 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। इन 10 सीटों पर चुनाव 24 जुलाई को होगा। EC का कहना है कि इन तीन राज्यों से आने वाले 10 सदस्यों का कार्यकाल जुलाई और अगस्त में समाप्त हो रहा है। रविवार को अहमदाबाद पहुंचने पर जयशंकर का भव्य स्वागत हुआ। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके
भूकंप के दो लगातार झटकों से हिमाचल प्रदेश एवं कश्मीर के इलाके हिले हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता क्रमश: 5.4 और 4.2 रही। भूकंप के ये झटके हिमाचल प्रदेश के किश्तवाड़ एवं डोडा इलाके में महसूस हुए। पहले भूकंप की तीव्रता 5.4 थी और इसका केंद्र किश्तवाड़-हिमाचल सीमा पर किश्तवाड़ जिले के पाड्डर से 16 किलोमीटर दूर था। भूकंप का यह झटका सुबर पांच बजकर 38 मिनट पर महसूस किया गया। जबकि भूकंप का दूसरा झटका सुबह पांच बजकर 43 मिनट पर लगा।आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: फ्रांस से खरीदे जाएंगे 26 राफेल-M
भारतीय सेना के तीनों अंग भविष्य में होने वाले युद्धों की तैयारी में लगे हुए हैं। इसके लिए भारतीय सेना अपने आयुध भंडार को लगातार मजबूत बना रही है। अब खबर है कि भारतीय नौसेना कुछ ऐसा करने जा रही है, जिससे दुनिया भर में उसका डंका बजेगा। पाकिस्तान ही नहीं चीन भी कैसी भी हिमाकत करने से पहले 10 बार सोचेगा। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: चंद्रयान-3 लिखेगा कामयाबी
भारत अपने चंद्रयान-3 मिशन के लिए तैयार है। भारत इस सप्ताह श्रीहरिकोटा से अपने महात्वाकांक्षी मिशन को अंजाम देने जा रहा है। चंद्रयान-3 यदि अपने मिशन में सफल हो जाता है तो चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्षयान उतारने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (ISRO) ने कहा है कि वह चांद पर अपना अभियान चंद्रयान- 3 को 14 जुलाई की दोपहर 2.35 बजे रवाना करेगा। पूरी खबर पढ़ेंमहाराष्ट्र: भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहन को कार ने मारी टक्कर
नागपुर शहर के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को ले जा रहे वाहन (एसयूवी) को अपनी कार से टक्कर मारने के बाद एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। शनिवार रात को हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना उस समय हुई जब भाजपा कार्यकर्ता नागपुर में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बैठक में भाग लेने के बाद वर्धा जा रहे थे।आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: हैदराबाद में एमबीबीएस छात्र ने की आत्महत्या
हैदराबाद में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने रविवार को अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यहां एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाला 21 वर्षीय छात्र कथित तौर पर अवसाद में था। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से उसका इलाज जारी था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब छात्र के परिवार के सदस्य बाहर थे, तो उसने कथित तौर पर ब्लेड से अपनी जांघ पर चोट पहुंचाकर जान दे दी।नाइजीरिया के एक गांव में 24 लोगों की गोली मारकर हत्या
उत्तर-मध्य नाइजीरिया के सुदूर इलाके में बंदूकधारियों ने 24 ग्रामीणों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। बेनू राज्य के गवर्नर के प्रवक्ता तेरसू कुला के अनुसार बंदूकधारी शनिवार को बेनू राज्य के उकुम जिले के अकपुना गांव पहुंचे और ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने एक “मिलिशिया गैंग” को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। “मिलिशिया गैंग” नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में सक्रिय सशस्त्र समूहों को कहा जाता है। पिछले साल इन क्षेत्रों में सशस्त्र हिंसा में हजारों लोगों की मौत हो गई थी।गुरुग्राम की कोटा कॉलोनी में घरों में घुसा बारिश का पानी
हरियाणा में गुरुग्राम की कोटा कॉलोनी में रविवार को बारिश का पानी घरों में घुस गया। प्रशासन ने निवासियों को भोजन और पीने का पानी उपलब्ध कराकर उनकी मदद की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से गुरुग्राम में कई जगहों पर जलभराव हो गया और बादशाहपुर की कोटा कॉलोनी एक तरह से जलमग्न हो गई।क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कॉलोनी में पानी भरने के बारे में पता चलने पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने एक विशेष टीम का गठन कर निवासियों को सहायता उपलब्ध कराई।आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2023 LIVE: तेजस्वी ने महाठबंधन में दरार की अटकलों को खारिज किया
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सीबीआई का आरोपपत्र अपने विरोधियों की प्रतिष्ठा धूमिल करने की भाजपा की ‘रणनीति’ का एक हिस्सा है। लंबी छुट्टी से लौटे तेजस्वी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्य के सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन’ के भीतर दरार की अटकलों को भी खारिज कर दिया। इन अटकलों के लिए उन्होंने ‘भाजपा के प्रवक्ता के रूप में काम करने वाले मीडिया संस्थानों’को जिम्मेदार ठहराया।'PM मोदी को गाली बर्दाश्त नहीं', CJP से पहले सड़कों पर उतरी लाल हिट जनता पार्टी, सरकार के समर्थन में किया प्रदर्शन
जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के 10 साल पूरे होने पर सुप्रीम कोर्ट में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, CJI सूर्यकांत करेंगे उद्घाटन
ट्रेन-मेट्रो के परिचालन पर न हो पूर्ण पाबंदी, सरकार ज्यादा से ज्यादा करें प्रचारित; SC ने फैसले पर पुनर्विचार करने का दिया आदेश
लाखों नागरिक परेशान होंगे- मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ट्रेन बंद करने पर भी पूछे तीखे सवाल
नई दिल्ली आने वाली कितनी ट्रेनें कैंसिल हुईं? देख लीजिए पूरी लिस्ट
© 2026 Times Horizon Private Limited
