
आज की ताजा खबर, 1 सितंबर 2023: एक देश-एक चुनाव पर कमेटी गठित, कमर्शियल सिलेंडर हुआ 158 रुपये सस्ता
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 1 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: मोदी सरकार ने वन नेशन-वन इलेक्शन, यानि कि एक देश एक चुनाव को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मोदी सरकार ने इसे लेकर एक कमेटी गठन करने का फैसला किया है। इस कमेटी की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने 19 किलोग्राम कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 158 रुपये की कटौती की है। नई कीमतें आज से प्रभावी होंगी और 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,522 रुपये होगी। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...