देश

Aditya L1 Mission Launch Date, Time: जानें आदित्य एल-1 सूर्य मिशन लॉन्च की तारीख, समय, और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2023, 12:13 PM IST

Aditya L1 Mission Launch Date, Time, Place, Live Streaming, Telecast (आदित्य एल-1 सूर्य मिशन कब लॉन्च होगा): भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल 1 दो सितंबर को दिन के 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य एल-1 सूर्य की तरफ रवाना होगा। इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in, इसके ट्विटर हैंडल (@isro) और इसके यूट्यूब चैनल पर आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग को लाइव देखा जा सकता है।

Image

भारत का पहला सूर्य मिशन है आदित्य एल-1

Aditya L1 Mission Launch Date and Time : भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1 दो एक सितंबर यानी शनिवार को लॉन्च होने जा रहा है। इस मिशन को आंध्र प्रदेश स्थित श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। दो सितंबर को दिन के 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य एल-1 सूर्य की तरफ रवाना होगा। इस मिशन की लॉन्चिंग को लाइव देखा जा सकता है। इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in, इसके ट्विटर हैंडल (@isro) और इसके यूट्यूब चैनल पर आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग को लाइव देखा जा सकता है।

आदित्य एल-1 40 दिनों का सफर करने और 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पृथ्वी एवं सूर्य के बीच स्थित लैग्रैंज प्वाइंट पर पहुंचेगा और यहीं से सूर्य का अध्ययन करेगा। आदित्य एल-1 अपने साथ 7 पेलोड ले जाएगा।

मिशन के लिए उलटी गिनती शुरू

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने गुरुवार को इस सूर्य मिशन की तैयारी को लेकर अपडेट दिया। सोमनाथ ने कहा कि इसके प्रक्षेपण की उलटी गिनती शुक्रवार से शुरू होगी। आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सूर्य के परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और एल1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है। सोमनाथ ने कहा, ‘हम प्रक्षेपण के लिए तैयारी कर रहे हैं। रॉकेट और सैटेलाइट तैयार हैं। हमने प्रक्षेपण के लिए अभ्यास पूरा कर लिया है। इसके प्रक्षेपण की उलटी गिनती कल से शुरू होगी।'

सूर्य के बारे में नई जानकारी मिलेगी

वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि दो सितंबर को इसरो द्वारा प्रक्षेपित किए जाने वाले भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 के माध्यम से एकत्र किए गए आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद सूर्य के अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में नयी जानकारी मिल सकेगी। आने वाले दशकों और सदियों में पृथ्वी पर संभावित जलवायु परिवर्तन को समझने के लिए यह आंकड़े महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article