भोजपुरी

भोजपुरी एक्ट्रेस Priyansu Singh ने Puneet Singh पर लगाए शारीरिक उत्पीड़न के आरोप, दर्ज कराई FIR

Priyanshu Singh Accuses Puneet Singh of Physical assault: भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह ने हाल ही में पुनीत सिंह राजपूत पर शारीरिक उत्पीड़न करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि एक रात अभिनेता ने उनके साथ जबरदस्ती भी करने की कोशिश की थी।

Image

Priyansu Singh and Puneet Singh

Priyansu Singh Accuses Puneet Singh of Physical assault: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह ने अपने को-स्टार पुनीत सिंह राजपूत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने पुनीत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई है, जिसमें बलात्कार और 'अप्राकृतिक गतिविधियों' में शामिल होने का दावा किया गया है।

प्रियांसु ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन बातचीत के माध्यम से पुनीत सिंह राजपूत (Puneet Singh Rajput) के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने पुनीत को लेकर कहा कि दोनों की मुलाकात सोशल पर हुई थी। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि अभिनेता ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए उनका इस्तेमाल किया था। शुरुआत में दोनों का रिश्ता अच्छा था लेकिन बाद में चीजें खराब होनी शुरू हो गई। पुनीत ने एक्ट्रेस से शादी का भी वादा किया था। पुनीत अजीब-अजीब चीजें करने के लिए फाॅर्स करता था।

रिपोर्ट्स की मानें प्रियांशु और पुनीत ने कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज में काम किया था। हालांकि एक्ट्रेस ने 1 अगस्त को पुनीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद न्याय की मांग की। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि एक दिन नशे में वो उनके घर आ गया था और उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। जब एक्ट्रेस ने उनकी हरकत को लेकर पुलिस में जाने की बात की तो उसने माफी मांग ली। इस रिश्ते से बाहर आने के बाद वो पुनीत से कोई कांटेक्ट नहीं रखना चाहती हैं। इस खबर ने प्रियांशु के फैन्स को बड़ा झटका दिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article