देश

Aaj Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में आज भारी बारिश की संभावना, यूपी-दिल्ली में उमस बरकरार, उत्तरी बिहार में बाढ़

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 1, 2023, 07:51 AM IST

Aaj Ka Mausam: यूपी ​और दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहेगा। उमस से लोग परेशान रहेंगे। यूपी के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। नोएडा और गाजियाबाद में भी आसमान के साफ रहने का अनुमान है।

Aaj Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश की वापसी होने लगी है। कुछ दिनों तक राहत मिलने के बाद आज एक बार फिर से कई इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं उत्तरप्रदेश और दिल्ली का मौसम उमस भरा ही रहने का अनुमान है। उत्तरी बिहार के निचले इलाकों में बारिश के कारण कई क्षेत्रों में पानी भर गया है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

कमजोर हो चुका मॉनसून सितंबर में कुछ राज्यों में फिर से सक्रिय होने लगा है। जिसके कारण हिमाचल प्रदेश में आज झमाझम बारिश का अनुमान जताया गया है। अगले कुछ दिनों तक यहां बारिश का दौरा जारी रह सकता है।

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड के कुछ जिलों में जहां आज मौसम साफ रहेगा, वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश-दिल्ली का मौसम

यूपी और दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहेगा। उमस से लोग परेशान रहेंगे। यूपी के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। नोएडा और गाजियाबाद में भी आसमान के साफ रहने का अनुमान है।

बिहार में बाढ़

नेपाल में बारिश होने के कारण उत्तरी बिहार में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। उत्तरी बिहार की नदियां उफान पर है और कई इलाकों में पानी घुस आया है। कमला और कोसी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी के पानी को रोकने के लिए बनाए गए कई कच्चे बांध टूट गए हैं, जिसके कारण नदी का पानी गांवों में घुस आया है।

असम में हाल बेहाल

ब्रह्मपुत्र और अन्य प्रमुख नदियों के बढ़ते जल स्तर के साथ असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे राज्य के 22 जिलों में 3.4 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, माजुली सबसे गंभीर रूप से प्रभावित जिला है, जहां 65,035 लोग ताजा बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद गोलपारा और मोरीगांव जिलों में बाढ़ का असर दिख रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?