क्राइम

Lucknow Murder: यूपी में केंद्रीय मंत्री के घर में युवक की गोली मारकर हत्या, बेटे के पिस्टल से गोली मारी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2023, 01:02 PM IST

Lucknow Murder: पुलिस का कहना है कि मारे गए युवक का नाम विनय श्रीवास्तव है और वह कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का दोस्त है। मंत्री किशोर का कहना है कि घटना के वक्त उनका बेटा आवास पर नहीं था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Lucknow Murder: लखनऊ में हत्या का एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां केंद्रीय मंत्री कौशल किशर के आवास पर शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को जिस पिस्टल से गोली मारी गई वह मंत्री के बेटे के नाम पर रजिस्टर्ड है। घटनास्थल से यह पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि मारे गए युवक का नाम विनय श्रीवास्तव है और वह कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का दोस्त है। मंत्री किशोर का कहना है कि घटना के वक्त उनका बेटा आवास पर नहीं था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंत्री बोले- विनय मेरे बेटे का बहुत अच्छा दोस्त था

रिपोर्टों के मुताबिक मंत्री ने कहा, 'पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। जब यह घटना हुई तो विकास किशोर आवास पर नहीं थे। हत्या की जब घटना हुई तो वहां मौजूद उसके दोस्तों एवं अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विकास को जब यह बात पता चली कि उसके दोस्त की हत्या कर दी गई है तो वह काफी दुखी हो गया। विनय मेरे बेटे का बहुत अच्छा दोस्त था।'

मंत्री बोले-हम पीड़ित परिवार के साथ

मंत्री ने कहा कि यह जांच का विषय है। फोरेंसिक एवं पुलिस की टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। कौशल किशोर ने कहा कि जब यह घटना हुई तो आवास पर कौन था इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

लखनऊ पश्चिम के डीसीपी राहुल राज ने कहा कि विनय श्रीवास्तव नाम के युवक की गोली मारकर हत्या की गई। मौके से एक पिस्टल मिली है जो कि विकास किशोर की है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article